- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: सुबह खाली पेट...
लाइफ स्टाइल
Health: सुबह खाली पेट सेहत के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है ये नुस्खा, 1 चम्मच पानी में मिलाकर पी लें
Sarita
11 April 2025 8:34 AM IST

x
Health: आयुर्वेद में ऐसी कई चीजें बताई गई हैं जिनका इस्तेमाल करने से सेहत को काफी फायदे मिलते हैं। ऐसा ही एक नुस्खा है सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में घी डालकर पीने का। वैसे तो सुबह गुनगुना पानी सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन अगर आप पानी में 1 चम्मच घी डालकर पी लेते हैं तो इससे पेट अच्छी तरह साफ होता है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। आयुर्वेद में इसे महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना गया। खौसतौर से महिलाओं के पीरियड्स वाले दिनों में लगातार 5 दिन आपको देसी घी पानी में डालकर पीने की सलाह दी जाती है। इससे महिलाओं में रसौली, यूट्रस में फाइब्रॉएड, जोड़ों का दर्द और कई दूसरी बीमारियों का खतरा कम होता है।
सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच घी मिलाकर पीने से फायदा होता है। अगर आप गाय का देसी घी का इस्तेमाल करते हैं तो ये और भी फायगेमंद होता है। हफ्ते में 2-3 दिन कम से कम पानी में एक चम्मच घी डालकर पीना चाहिए। इससे पाचन शक्ति में सुधार आएगा। शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलेगी।
गुनगुने पानी में घी डालकर पीने के फायदे
रोजाना सुबह गुनगुने पानी के साथ दिन की शुरुआत करने से पेट और आंत साफ होती हैं। अगर पानी में घी डालकर पीते हैं तो इससे पाचन तंत्र और भी बेहतर तरीके से काम करता है।
पानी में घी डालकर पीने से बॉडी को एनर्जी मिलती है। इससे शरीर लंबे समय तक ऊर्जावान रहता है और स्फूर्ति आती है।
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए भी पानी में घी डालकर पीने की सलाह दी जाती है। घी में पाए जाने वाले फैटी एसिड त्वचा को भीतर से मुलायम और चमकदार बनाते हैं।
पीरियड्स के दिनों में खासतौर से महिलाओं को घी वाला गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जाती है। इससे हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद मिलती है।
कुछ दिनों तक लगातार पानी में घी डालकर पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है। इससे शरीर में जमा हो रहे विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और लिवर क्लीन होता है।
TagsHealthसुबहसेहतचमत्कार HealthMorningMiracleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





