लाइफ स्टाइल

Health: मेनोपॉज को और भी आसान बना सकते हैं ये योगासन, 40 से ऊपर की महिलाएं जरूर करें ये

Renuka Sahu
11 Feb 2025 2:13 AM GMT
Health: मेनोपॉज को और भी आसान बना सकते हैं ये योगासन, 40 से ऊपर की महिलाएं जरूर करें ये
x
Health: अगर आप चाहती हैं कि रजोनिवृत्ति का समय आपके लिए आसान हो, तो विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए 2 योग आसनों को 40 की उम्र से ही अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना शुरू कर दें। योग विशेषज्ञ नताशा कपूर इस बारे में जानकारी दे रही हैं। वह एक प्रमाणित आहार विशेषज्ञ और पोषण विशेषज्ञ हैं।
कैट-काऊ पोज या मार्जरी आसन
मेनोपॉज के समय को आसान बनाने के लिए इस आसन को रूटीन का हिस्सा बनाएं।
सबसे पहले अपने हाथों और घुटनों को योगा मैट पर टिकाएं।
आपको घुटनों को हिप्स के नीचे रखना है।
कलाई को कंधों को नीचे रखना है।
आपको अपने शरीर को एक कैट पोज में लाना है।
अब अपनी जांघों की ऊपर की ओर सीधा उठाएं।
आपके पैर के घुटने 90 डिग्री के एंगल पर होने चाहिए।
लंबी सांस लेते हुए अपने टेलबोन को ऊपर उठाएं।
सिर को नीचे झुकाना है और चिन को छाती से लगाने की कोशिश करना है।
इसे दोहराएं।
इसे करने से वजन कम होता है।
यह आसन पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूती देता है।
इससे मेनोपॉज के लक्षणों को मैनेज करने में मदद मिल सकती है।
अधोमुख श्वानासन या डाउनवर्ड फेसिंग डॉग
यह आसन महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है।
इसे करने के लिए, सबसे पहले योगा मैट पर सीधी खड़ी हो जाएं।
अब आपको दोनों हाथों को ऊपर ले जाना है।
जमीन की तरफ झुकें।
घुटनों और हाथों को एकदम सीधा रखें।
अब आपको पैरों को पीछे की तरफ ले जाना है।
हाथों को आगे की तरफ ले जाएं।
आपका शरीर एक बो यानी धनुष की शेप में आ जाएगा।
हाथों को पूरी तरह से जमीन पर टिकाना बै।
इसके बाद, हिप्स को ऊपर की तरफ उठाएं।
आपको पैरों की कपफ देखना है।
इस पोजिशन को कुछ देर होल्ड करें।
इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है।
मेनोपॉज के लक्षण कम होते हैं।
शरीर को ताकत मिलती है और स्ट्रेस कम होता है।
Next Story