- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: लो ब्लड प्रेशर...
लाइफ स्टाइल
Health: लो ब्लड प्रेशर के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये व्यायाम
Sarita
3 Feb 2025 10:20 AM IST

x
Health: अक्सर लोग एक्सरसाइज से बचते हैं, जबकि इससे आपको वास्तव में फायदा मिल सकता है। जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और साथ ही साथ आप खुद को अधिक एनर्जेटिक व एक्टिव फील करते हैं।ये एक्सरसाइज हार्ट को मजबूत बनाने के साथ-साथ चक्कर आना और थकान को रोकने में मददगार है। तो चलिए आज इस लेख में ब्लॉसम योगा के फाउंडर, फिटनेस एक्सपर्ट और योगविशेषज्ञ जितेन्द्र कौशिक आपको कुछ ऐसी ही एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जो लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है-
लेग रेज (Leg Raises)
जब आप लेग रेज का अभ्यास करते हैं, तो इस दौरान आप लेटकर अपने पैरों को ऊपर उठाते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और इससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। यह आपकी कोर मसल्स को एक्टिव करता है और इससे आपका ओवर ऑल ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। आप अपनी क्षमतानुसार 10-15 लेग रेज के 3 सेट कर सकते हैं।
साइकिलिंग (Cycling)
जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है, उनके लिए साइकिलिंग करना काफी अच्छा माना जाता है। साइकिल करने से आपका दिल मजबूत होता है और ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है। चूंकि साइकिलिंग करने से आपका स्टेमिना बूस्ट होता है और इससे ब्लड प्रेशर को स्टेबल करने में मदद मिलती है। साइकिलिंग की शुरुआत आप 10-15 मिनट से करें और धीरे-धीरे इंटेसिटी बढ़ाएं।
वॉल पुश-अप्स (Wall push-ups)
जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है, उनके लिए वॉल पुश-अप्स करना काफी अच्छा माना जाता है। वॉल पुश-अप्स एक लो इंपैक्ट वर्कआउट है, जो आपकी अपर बॉडी स्ट्रेंथ का ध्यान रखता है और साथ ही साथ ब्लड सर्कुलेशन को भी इंप्रूव करता है। जिससे लो ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में सहायक है। वॉल पुश-अप्स करने के लिए आप दीवार से कुछ फीट दूर खड़े हों और अपने हाथों को कंधे की ऊंचाई और चौड़ाई पर दीवार पर रखें। अपने शरीर को एक सीधी रेखा में रखते हुए अपनी कोहनी मोड़कर अपने शरीर को दीवार की ओर नीचे करें। शुरुआती स्थिति में वापस धक्का दें। आप 10 रेप्स के 2-3 सेट से शुरू करें।
TagsHealthलो ब्लड प्रेशरफायदेमंदव्यायामHealthLow blood pressureBeneficialExerciseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





