लाइफ स्टाइल

Health: सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर पिएं ये चीजें, शुगर रहेगी कंट्रोल में

Sarita
25 Oct 2025 8:20 AM IST
Health: सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर पिएं ये चीजें, शुगर रहेगी कंट्रोल में
x
Health: क्या आपका ब्लड शुगर लेवल भी हाई हो जाता है? अगर हां, तो आज हम आपको पोषक तत्वों से भरपूर कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें पीना डायबिटीज पेशेंट्स के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप रेगुलरली इन ड्रिंक्स को पीना शुरू कर देते हैं, तो आपकी सेहत को काफी हद तक सुधारा जा सकता है।
फायदेमंद साबित होगा आंवला जूस:
आयुर्वेद के मुताबिक आंवला जूस आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। डायबिटीज पेशेंट्स को आंवला का जूस पीने की सलाह दी जाती है। अगर आप ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाना चाहते हैं, तो हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट आंवला जूस पीना शुरू कर दीजिए। आंवला जूस के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप इसमें काला नमक भी एड कर सकते हैं।
पिएं दालचीनी का पानी:
क्या आपने कभी दालचीनी का पानी पिया है? अगर नहीं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दालचीनी के पानी में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में असरदार साबित हो सकते हैं। एक कप पानी में हाफ स्पून दालचीनी पाउडर को मिक्स करें और फिर बॉइल करके छान लीजिए। जब ये पानी गुनगुना हो जाए, तब आप इसे सुबह-सुबह खाली पेट कंज्यूम कर सकते हैं।
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए मेथी के पानी का सेवन भी किया जा सकता है। रात में एक गिलास पानी में एक स्पून मेथी दाने को भिगोकर रख दीजिए और फिर अगली सुबह इस पानी को छान लीजिए। आप मेथी का पानी पीने के साथ-साथ भीगे हुए मेथी दाने को चबा भी सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डायबिटीज पेशेंट्स के लिए मेथी का पानी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
Next Story