- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: इन बीजों के...

x
Health: वजन घटाना कोई आसान काम नहीं है। इसमें एक लंबी मेहनत लगती है। इसके अलावा आपको लंबे समय के लिए अपनी डाइट को सही रखना होगा और उन चीजों को सेवन करना होगा जो कि भूख कंट्रोल करे और फैट मेटाबोलिज्म को तेज करने में मदद करे। इसी काम में सब्जा के बीजआपके काम आ सकते हैं। ये बीज न सिर्फ फाइबर कंपाउंड फॉर्म करते हैं बल्कि, पेट के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हैं। तो, आइए जानते हैं वेट लॉस में आप इसका कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं और इसके फायदे क्या हैं।
वेट लॉस के लिए कैसे करें सब्जा के बीज का सेवन:
वेट लॉस के लिए आप सब्जा के बीजों का कई प्रकार से सेवन कर सकते हैं। आप इसे दूध में भिगोकर ले सकते हैं या फिर इसे दूध में उबालकर ले सकते हैं। आपको बस करना ये है कि 1 गिलास दूध लें और इसमें 1 चम्मच सब्जा के बीजों को भिगोकर रख दें। इसके अलावा आप गर्म दूध में भी इसे मिलाकर ले सकते हैं।
तुलसी के बीज और दूध के फायदे:
1. फैट मेटाबोलिज्म में मददगार :
तुलसी के बीज और दूध मिलकर एक फाइबर कंपाउंड बनाते हैं जो कि मेटाबोलिज्म तेज करने में मददगार है। ये दोनों जेल कंपाउंड बनाते हैं और शरीर में जमा फैट के साथ चिपक जाते हैं। इससे मेटाबोलिज्म तेज होता है, फैट के कण मल के साथ शरीर से बाहर आ जाते हैं और वेट लॉस में तेजी से मदद मिलती है।
भूख कंट्रोल करने में तुलसी के बीज और दूध के कई फायदे हैं। पहले तो, इसका सेवन आपके पेट को भरा रखता है और हार्मोनल हेल्थ को बेहतर बनाता है। इसके अलावा ये क्रेविंग कंट्रोल करता है और पाचन तंत्र में तेजी लाता है जिससे वजन घटाने में तेजी से मदद मिलती है।
TagsHealthबीजोंसेवनघटाएंवजन Healthseedsconsumptionlose weightseedsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





