- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: सर्वाइकल दर्द...
लाइफ स्टाइल
Health: सर्वाइकल दर्द के साथ जीना हो गया है मुश्किल, राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या में शामिल करें ये एक्सरसाइज
Sarita
18 April 2025 7:51 AM IST

x
Health: खराब लाइफस्टाइल, लंबे समय तक बैठे रहना, गलत पॉश्चर में बैठे रहना, जैसे तमाम फैक्टर्स सर्वाइकल के दर्द के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। क्या आप भी सर्वाइकल के दर्द की वजह से अक्सर परेशान रहते हैं? अगर हां, तो आपको भी कुछ एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए। इस तरह की एक्सरसाइज आपके सर्वाइकल के दर्द की छुट्टी करने में कारगर साबित हो सकती हैं।
शोल्डर रोलिंग एक्सरसाइज:
सर्वाइकल के दर्द को कम करने के लिए आप शोल्डर रोलिंग एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं। सीधे बैठकर या फिर सीधे खड़े होकर अपने कंधों को ऊपर की तरफ उठाएं और फिर पीछे की तरफ घुमाते हुए नीचे लेकर आएं। इस एक्सरसाइज की मदद से आपकी गर्दन और आपके कंधे की मांसपेशियां रिलैक्स्ड महसूस कर पाएंगी।
कॉलरबोन लिफ्ट:
कॉलरबोन लिफ्ट एक्सरसाइज करके आप अपने सर्वाइकल के दर्द को काफी हद तक कम कर सकते हैं। सबसे पहले सीधे बैठकर अपने कंधों को रिलैक्स्ड छोड़ दीजिए। अब अपनी छाती को बाहर की तरफ धकेलें और अपने कंधों को धीरे-धीरे पीछे की तरफ खींचने की कोशिश करें। कुछ सेकेंड्स तक इस पॉश्चर को होल्ड करने की कोशिश करें और फिर धीरे-धीरे अपने कंधों को वापस लेकर आएं।
गर्दन के दर्द को कम करने के लिए आप नेक रोटेशन एक्सरसाइज कर सकते हैं। सबसे पहले सीधे बैठकर अपने कंधों को ढीला छोड़ दीजिए। अब आपको अपनी गर्दन को धीरे-धीरे चारों तरफ घुमाना है। इस एक्सरसाइज की मदद से आपकी गर्दन की फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाया जा सकता है।
सर्वाइकल के दर्द से बचाव के लिए आप इस तरह की एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। ये एक्सरसाइज आपकी स्पाइन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
TagsHealthसर्वाइकलदर्दराहतएक्सरसाइजHealthCervicalPainReliefExerciseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





