- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: जानिए रात को...
लाइफ स्टाइल
Health: जानिए रात को दूध में काली मिर्च मिलाकर पीने से क्या होता है
Sarita
5 March 2025 11:13 AM IST

x
Health: अगर आप चाहते हैं कि आपकी सेहत हमेशा अच्छी रहे और आप बार-बार डॉक्टर के पास चक्कर न लगाएं तो अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने जरूरी है. ऐसे में अपनी डाइट में काली मिर्च वाला दूध शामिल कर लें. रात को सोने से पहले दूध पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर आप इसमें काली मिर्च मिला लें तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं. जी हां, काली मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और आपको कई बीमारियों से बचाते हैं|
दूध में काली मिर्च मिलाकर पीने के फायदे-
रोग प्रतिरोधक क्षमता करे मजबूत: काली मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाने का काम करता है. इसे दूध के साथ लेने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
वजन घटाने में मदद करता है: अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो काली मिर्च वाला दूध आपकी मदद कर सकता है. यह मेटाबॉलिज्म को गति देता है और शरीर में जमे फैट को कम करने में मदद कर सकता है.
सर्दी-खांसी से राहत दिलाता है: अगर आप बार-बार सर्दी-खांसी की समस्या से परेशान हैं तो काली मिर्च वाला दूध पीना बहुत फायदेमंद रहेगा. यह गले की खराश को कम करता है और बलगम को बाहर निकालने में मदद कर सकता है.
पाचन में सुधार: अगर आपको अपच, गैस या कब्ज की समस्या है तो रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर पिएं. इससे पेट की समस्याओं से राहत मिलती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है.
हड्डियां बनाएं मजबूत: दूध में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है. वहीं काली मिर्च की बात करें तो ये कैल्शियम को अच्छे से अवशोषित करने में मदद करती है, ऐसे में हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है|
काली मिर्च वाला दूध कैसे बनाएं?
सबसे पहले 1 गिलास दूध को अच्छे से गर्म कर लें
इसमें 1-2 चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाएं
आप चाहें तो इसमें हल्दी और शहद भी मिला सकते हैं
जब दूध हल्का गुनगुना हो जाए तो इसे पी लें
इस दूध को रात को सोने से आधा घंटा पहले पीना फायदेमंद होता है
दिन में 1 गिलास से ज्यादा न पियें, क्योंकि काली मिर्च के अधिक सेवन से पेट में जलन हो सकती है
अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं और बार-बार होने वाली बीमारियों से बचना चाहते हैं तो रात को सोने से पहले काली मिर्च वाला दूध पिएं
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें|
TagsHealthरातदूधकाली मिर्चपीने HealthNightMilkBlack pepperDrinkingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





