- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health :जानिए कच्चा...
लाइफ स्टाइल
Health :जानिए कच्चा प्याज खाने के फायदे, कब और कैसे करना चाहिए सेवन
Sarita
18 April 2025 7:31 AM IST

x
Health : घरों में सब्जी बनाने के लिए लहसुन प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। प्याज न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि कच्चा प्याज खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। कच्चा प्याज विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर है।
खासतौर से गर्मियों में कच्चा प्याज खाने की सलाह दी जाती है। कच्चा प्याज खाने से लू लगने का खतरा कम होता है। प्याज में पाए जाने वाले पोषक तत्व हीट वेव से बचाने में असरदार साबित होते हैं। इसलिए रोजाना 1 प्याज जरूर खाएं।
कच्चे प्याज में सल्फर होता है जिससे हड्डियां मजबूत बनती है। प्याज खाने से ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम किया जा सकता है। प्याज में कैल्शियम भी होता है जो बोन हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है।
सीजनल बीमारियों से बचने के लिए कच्चा प्याज खाना चाहिए। प्याज में विटामिन सी, विटामिन ई और आयरन होता है। ये सभी पोषक तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं और बीमारियों से बचाते हैं।
प्याज में फाइबर काफी ज्यादा होता है। इसे खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। रोजाना कच्चा प्याज खाने से शरीर में जमा गंदगी आउट हो जाती है। प्याज बॉडी डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है।
Next Story





