- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: जानिए सौंफ का...

x
Health: सौंफ चबाने से मुंह की दुर्गंध से तो छुटकारा मिलता ही है, साथ ही इसके और भी कई फायदे हैं। दरअसल, सौंफ औषधीय गुणों से भरपूर होती है, खाने के बाद इसके सेवन से भोजन पचाने में आसानी होती है। हालांकि सौंफ के पानी का सेवन सौंफ चबाने से भी ज्यादा फायदेमंद होता है। ये कई तरह से आपको स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। पेट संबंधित समस्याओं में सौंफ का पानी बहुत फायदा पहुंचाता है। आइए जानते हैं सौंफ के पानी के फायदों के बारे में और कैसे बनाया जाता है यह-
पेट की समस्याओं में फायदेमंद है सौंफ का पानीFennel water is beneficial in stomach problems-
सौंफ के पानी में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से बदहजमी, एसिडिटी और पेट में गैस की समस्या में आराम मिलता है। जी मिचलाना और उल्टी में भी सौंफ का पानी फायदा पहुंचाता है। पेट संबंधित समस्याएं होने पर आप सौंफ के पानी का नियमित रुप से सेवन करें।
खून को करता है साफ Cleans the blood-
सौंफ का पानी मूत्रवर्धक होता है। साथ ही इसमें फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जिस कारण यह शरीर के विषैले पदार्थ को बाहर निकालता है और शरीर की गंदगी को साफ करता है। इससे खून भी साफ हो जाता है। इसके लिए एक चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में भिगोकर रातभर के लिए छोड़ दें और सुबह उठकर उस पानी का सेवन करें। इससे काफी फायदा मिलेगा।
मासिक धर्म के दर्द से मिल सकती है राहत Can provide relief from menstrual pain-
हर माह लड़कियों को मासिक धर्म के दर्द से गुजरना पड़ता है, लेकिन हर बार इसके लिए दवाइयों का सेवन सही नहीं होता है। इसलिए सौंफ के पानी का सेवन करें। इससे मासिक धर्म के समय पेड़ू में होने वाले दर्द और ऐंठन से राहत मिलती है। मासिक धर्म के समय होने वाली उल्टी और जी मिचलाने की समस्या में भी सौंफ का पानी लाभदायक होता है।
वजन घटाने में मिल सकती है मदद Can help in weight loss-
सुबह खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे शरीर अधिक फैट को बर्न (जलाने में) करने में सक्षम होता है। इसके लिए सौंफ के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह-सुबह उसका सेवन करें।
TagsHealthसौंफपानीफायदे HealthFennelWaterBenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





