- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: सर्दियों में...
लाइफ स्टाइल
Health: सर्दियों में बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द, जानें आसान उपाय जो देंगे तुरंत राहत
Sarita
23 Nov 2025 10:46 AM IST

x
Health : सर्दियों की ठंडी हवाएं हमारे शरीर पर कई तरह से असर डालती हैं, और सबसे पहला असर जोड़ों पर महसूस होता है। शुरू में थोड़ी अकड़न होती है, लेकिन धीरे-धीरे घुटनों, कमर, कंधों और पुरानी चोटों में ऐसा दर्द होने लगता है जैसे सालों पुरानी यादें ताज़ा हो गई हों।
आज, हम कुछ आसान और काम के सेल्फ-केयर टिप्स शेयर करने जा रहे हैं जो आपको इस सर्दी में फिट, एक्टिव रहने और दर्द से राहत दिलाने में मदद करेंगे।
सुबह की हल्की स्ट्रेचिंग को रूटीन बनाएं: ठंड में मसल्स टाइट होने लगती हैं, इसलिए दिन की शुरुआत 5–10 मिनट की स्ट्रेचिंग से करें. गर्दन, कंधे, घुटने और हैमस्ट्रिंग की हल्की स्ट्रेचिंग योग के आसान आसन जैसे कैट-काउ, ताड़ासन, भुजंगासन ये आपका ब्लड फ्लो बढ़ाते हैं और जकड़न कम करते हैं.
जोड़ों को गर्म रखें: घुटनों, कमर और कंधों को गर्म कपड़ों से कवर रखें. जरूरत पड़ने पर हीट पैड या गर्म पानी की थैली का इस्तेमाल करें. गर्मी से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दर्द में राहत मिलती है.
हल्की–फुल्की एक्सरसाइज अनिवार्य: ठंड में शरीर का मूवमेंट कम हो जाता है, जिससे जकड़न और बढ़ती है. 20–30 मिनट की वॉक, हल्की साइकलिंग. घर पर आसान मोबिलिटी एक्सरसाइज, नियमित मूवमेंट जोड़ों को “लुब्रिकेटेड” रखता है.
संतुलित और गर्माहट देने वाला आहार: सूप, दलिया, हल्दी वाला दूध, ओमेगा-3 रिच चीजें: अलसी, अखरोट, विटामिन-D और कैल्शियम युक्त भोजन ये शरीर की सूजन कम करके जोड़ों को मजबूती देते हैं.
पानी की कमी न होने दें: ठंड में प्यास कम लगती है, लेकिन पानी की कमी से जोड़ और भी सख़्त महसूस होते हैं. दिन में 6–8 गिलास पानी पिएं.
गुनगुने पानी से नहाना: गुनगुने पानी का स्नान मसल्स को रिलैक्स करता है और शरीर को गर्म रखता है. बहुत ज्यादा गर्म पानी से बचें, वह त्वचा को ड्राई कर सकता है.
तेल मालिश (अभ्यंग): सरसों, तिल या नारियल के गुनगुने तेल से मालिश करें. दर्द व जकड़न कम, मसल्स में गर्मी और लचीलापन. यह सर्दियों में बेहद फायदेमंद माना जाता है.
पर्याप्त नींद और तनाव कम: तनाव और नींद की कमी से शरीर की सूजन बढ़ती है, जो दर्द को बढ़ा सकती है. 7–8 घंटे की नींद जरूरी है.
कब डॉक्टर से संपर्क करें?
1- दर्द लगातार बढ़ रहा हो
2- जोड़ों में सूजन या लालिमा हो
3- चलना-फिरना मुश्किल हो तो तुरंत किसी ऑर्थोपेडिक/फिजियोथेरेपिस्ट को दिखाएं|
TagsHealthसर्दियोंजोड़ोंदर्दउपायराहतHealthwinterjoint painremediesrelief जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





