लाइफ स्टाइल

Health: औषधीय गुणों से भरपूर है गुड़-जीरे का पानी

Sarita
31 Jan 2025 8:20 AM IST
Health: औषधीय गुणों से भरपूर है गुड़-जीरे का पानी
x
Health: गुड़ के साथ-साथ जीरे को भी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। लेकिन क्या आप गुड़ और जीरे से बनी इस ड्रिंक के बारे में जानते हैं, जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकती है? आइए औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक की रेसिपी के बारे में भी जानते हैं।
कैसे बनाएं गुड़-जीरे का पानी
गुड़-जीरे का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी डाल दीजिए। अब इस एक गिलास पानी में एक स्पून जीरा और गुड़ के एक छोटे टुकड़े को डालकर इसे अच्छी तरह से बॉइल कर लीजिए। जब ये पानी उबल जाए, तब आप इस पानी को गिलास में छान सकते हैं। गर्म तासीर वाली इस ड्रिंक को पीकर आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं।
सेहत के लिए वरदान
गुड़-जीरे का पानी आपकी बॉडी को डिटॉक्ट करने में कारगर साबित हो सकता है। अगर आप अपने शरीर की गंदगी को बाहर निकालना चाहते हैं, तो इस ड्रिंक को कंज्यूम करना शुरू कर दीजिए। इसके अलावा इस ड्रिंक को रेगुलरली पीकर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं। गुड़-जीरे के पानी को वेट लॉस के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ये नेचुरल ड्रिंक जोड़ों के दर्द से राहत दिला सकती है।
दूर हो जाएंगी कई समस्याएं
क्या आप बार-बार बीमार पड़ जाते हैं? अगर हां, तो गुड़-जीरे का पानी पीकर आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं और इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए भी महिलाएं इस ड्रिंक को पी सकती हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गुड़-जीरे के पानी को अपने डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। खून की कमी को पूरा करने के लिए भी इस ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है।
Next Story