- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: अपनी डाइट में...
लाइफ स्टाइल
Health: अपनी डाइट में शामिल करें ये चीज, तेजी से बढ़ेगा वजन
Sarita
14 Jun 2025 7:56 AM IST

x
Health: आजकल वजन कम होना भी एक आम समस्या बनती जा रही है, खासकर युवाओं के बीच. कमजोर या दुबले-पतले शरीर को लोग अक्सर कमजोरी या बीमारी से जोड़कर देखते हैं, जिससे आत्मविश्वास पर भी असर पड़ता है. ऐसे में अगर आप वजन को हेल्दी तरीके से बढ़ाना चाहते हैं, तो केला एक बेहतरीन विकल्प है. आज हम आपको बताएंगे कि केला वजन बढ़ाने में कैसे मदद करता है|
केले में मौजूद पौष्टिक तत्व:
पोटेशियम – मांसपेशियों की ताकत बढ़ाता है
कैल्शियम – हड्डियों को मजबूत करता है
मैग्नीशियम – ऊर्जा उत्पादन में सहायक
फोलेट – नई कोशिकाओं के निर्माण में सहायक
गुड कार्बोहाइड्रेट्स – तुरंत ऊर्जा देते हैं और वजन बढ़ाने में मदद करते हैं
वजन बढ़ाने के लिए केले का सेवन कैसे करें:
1. दूध के साथ केला: रोजाना सुबह या शाम को एक बड़ा गिलास केले का शेक पीना बहुत फायदेमंद होता है. इसे और पौष्टिक बनाने के लिए आप इसमें बादाम, शहद, खजूर आदि मिला सकते हैं|
2. प्राकृतिक घी और केला: 1-2 पके हुए केलों में 1 चम्मच देसी घी मिलाकर खाएं. इसे दिन में एक बार खाने से वजन तेज़ी से बढ़ता है|
3. वर्कआउट के बाद केला: जिम या किसी भी प्रकार के वर्कआउट के बाद केले का सेवन मांसपेशियों की रिकवरी और ग्रोथ में मदद करता है|
4. दही के साथ केला: केला और दही का कॉम्बिनेशन भी वजन बढ़ाने के लिए अच्छा माना जाता है. खासकर गर्मियों में यह तरीका बहुत फायदेमंद होता है|
5. स्नैक के रूप में केला: दिन में दो से तीन बार केले को स्नैक के रूप में खाया जा सकता है|
TagsHealthडाइटचीजबढ़ेगावजनHealthDietCheeseWill increaseWeight जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





