लाइफ स्टाइल

Health: अजवाइन को इन 4 तरीकों से करें अपनी डाइट में शामिल, बीमारियां रहेंगी दूर

Sarita
30 May 2025 8:52 AM IST
Health: अजवाइन को इन 4 तरीकों से करें अपनी डाइट में शामिल, बीमारियां रहेंगी दूर
x
Health:आज हम बात करेंगे वो है अजवाइन. पूरी, पराठों, मट्ठी और सब्जियों में ये छोटे-छोटे से बीज स्वाद भर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये लजीज बीज आपकी सेहत के लिए कितने फायदेमंद हैं. अजवाइन (Ajwain) में प्रोटीन, फैट, फाइटोकेमिकल, फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और एंटीसेप्टिक, ऐंटीमाइक्रोबियल जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो हर तरीके से हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. आप इसका उपयोग अपनी पसंद के अनुसार कर सकते हैं. फिर चाहे आप इसके पानी का सेवन करें या फिर इससे बनी चाय पिएं. तो चलिए जानते हैं इसका सेवन आप किन-किन तरीकों से कर सकते हैं|
अजवाइन का पानी:
अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो ऐसे में आपको अपनी डाइट में अजवाइन के पानी को जरूर शामिल करना चाहिए. इसके पानी का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है. इसे बनाने के लिए आप एक गिलास पानी में 2 चम्मच अजवाइन लें और उसको उबलने के लिए रख दें. पानी का रंग बदल जाएं तो इसे छान लें और पीने लायक हो जाने पर इसका सेवन करें|
अजवाइन की चाय :
शरीर में हुए किसी तरह के संक्रमण को रोकने में अजवाइन की चाय मदद कर सकती है. इसे बनाने के लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन और थोड़ी सी हल्दी डालकर इसे उबालें. थोड़ी देर पकने के बाद इसे छानकर पिएं|
हींग के साथ :
पेट के दर्द में आप अजवाइन का सेवन हींग के साथ मिलाकर कर सकते हैं. पेट में ऐंठन और मरोड़ उठने पर हींग के साथ अजवाइन को मिलाकर इसका सेवन करें. ऐसा करने से आपको पेट के दर्द से राहत मिल सकती है|
समोसा, कचौरी, खुर्मे, पराठे, पूरी और पकौड़ो के साथ मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं. बस आटा गूंथते वक्त आपको आटे में इसको मिला देना है और फिर आटे को गूंथ लेना है. वहीं पकौड़े बनाने के लिए बैटर में इसे मिला सकते हैं|
Next Story