- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: आप हर समय...
लाइफ स्टाइल
Health: आप हर समय तनाव में रहते हैं, तो अपने मस्तिष्क को डिटॉक्स करने का अपनाएं जापानी तरीका
Sarita
20 April 2025 7:38 AM IST

x
Health: क्या आप जानते हैं कि अगर आपने समय रहते अपने स्ट्रेस को मैनेज करना नहीं सीखा, तो आप एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं? आइए जापान में फॉलो किए जाने वाले कुछ ऐसे तरीकों के बारे में जानते हैं, जो आपके ब्रेन को डिटॉक्स करने में कारगर साबित हो सकते हैं।
फॉरेस्ट बादिंग
फॉरेस्ट बादिंग यानी प्रकृति के बीच में जाकर आप अपने दिमाग को शांत कर सकते हैं। किसी भी पार्क में महज वॉक करने से आप अपने तनाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं। सुबह-सुबह नेचर के बीच कुछ पल बिताएं और आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। फॉरेस्ट बादिंग मेंटल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।
काइजेन
इस शब्द का मतलब है अपने लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे सुधार करना जिससे आप अपने तनाव को कम कर पाएं। 15 मिनट जल्दी उठना, एक गिलास ज्यादा पानी पीना, वॉक करना, इस तरह के छोटे-छोटे बदलाव आपकी मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए आप योग की मदद भी ले सकते हैं।
मेंटल पीस के लिए आप जेन मेडिटेशन तकनीक की मदद भी ले सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपनी आंखों को हल्का सा बंद कर लीजिए। अब आपको सिर्फ और सिर्फ अपनी सांसों पर फोकस करने की कोशिश करनी है। 10-15 मिनट किसी भी शांत जगह पर बैठकर ब्रीदिंग पर फोकस करें और जब आप अपनी आंखें खोलेंगे तो आपको बहुत ज्यादा रिलैक्स्ड महसूस होगा।
TagsHealthतनावमस्तिष्कडिटॉक्सजापानीतरीका HealthStressBrainDetoxJapaneseMethodजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





