- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: गर्मियों में...
लाइफ स्टाइल
Health: गर्मियों में हर दिन कितना पानी पीना चाहिए? कम पानी पीने से हो सकती हैं ये तीन परेशानियां
Sarita
28 March 2025 7:06 AM IST

x
Health: गर्मी का मौसम आते ही हमारे शरीर को अधिक पानी की आवश्यकता होती है। पसीने के जरिए शरीर से काफी पानी निकल जाता है, इसलिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। लेकिन अक्सर लोग पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अब बहुत से लोगों के मन में सवाल होगा कि एक आम इंसान को आखिर दिनभर में कम से कम कितना पानी पीना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि पानी कम पीने से सेहत पर क्या असर पड़ता है?
गर्मियों में कितना पानी पीना चाहिए?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्मियों में वयस्कों को आमतौर पर प्रतिदिन 8-10 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। यानी हर दिन 2-3 लीटर पानी पीना चाहिए। हालांकि, यह मात्रा व्यक्ति की शारीरिक गतिविधि, जलवायु और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करती है। जैसे अगर आप ज्यादा व्यायाम करते हैं या कोई शारीरिक रूप से कठिन काम करते हैं, तो आपको अधिक पानी पीने की आवश्यकता होगी। साथ ही जो लोग गर्म वातावरण में रहते हैं उन्हें अधिक पानी पीने की आवश्यकता होती है।
कम पानी पीने से होने वाली परेशानियां
हम सभी जानते हैं कि पानी हमारे शरीर के लिए ईंधन की तरह होता है। ये न सिर्फ हमें हाइड्रेट रखता है, बल्कि शरीर को हेल्दी बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। कम पानी पीने से शरीर को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जो छोटी समस्याओं से शुरू होकर गंभीर बीमारियों तक पहुंच सकती हैं। आइए जानते हैं-
पाचन संबंधी दिक्कतें
पानी पाचन के लिए बेहद जरूरी होता है। कम पानी पीने से कब्ज की शिकायत होना बहुत आम बात है। साथ ही, पेट में गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।
डिहाइड्रेशन
पानी की कमी से थकान, चक्कर आना, सिरदर्द और मुंह सूखने जैसी समस्याएं होती हैं। कई बार डिहाइड्रेशन की वजह से बेहोश होने की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में हर इंसान को रोज भरपूर पानी पीना चाहिए।
किडनी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है, जिसमें पानी अहम भूमिका निभाता है। कम पानी पीने से किडनी पर दबाव पड़ता है और किडनी स्टोन या यूरिन इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इससे बचने के लिए एक आम इंसान को रोज 2-3 लीटर पानी पीना चाहिए।
TagsHealthगर्मियोंपानीपीनापरेशानियां HealthSummerWaterDrinkProblemsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





