- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: महिलाओं के लिए...
लाइफ स्टाइल
Health: महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है गर्म पानी, ये फायदे जान लेंगी तो हमेशा रखेंगी अपने पास
Sarita
8 Jun 2025 10:47 AM IST

x
Health: जल बिना जीवन नहीं। पानी के बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। कहा जाता है कि इंसान को हर दिन 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। इसके अलावा दिन की शुरुआत एक गिलास पानी से करनी चाहिए। इन सब बातों की जानकारी होने के बाद भी ज्यादातर महिलाएं इसे फॉलो नहीं करती हैं। वे अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ करना पसंद करती हैं, लेकिन एक बार अगर उन्हें गर्म पानी पीने से होने वाले फायदों के बारे में मालूम हो जाए तो शायद वो ऐसी भूल दोबारा कभी नहीं करेंगी।
पीरियड्स के दौरान पेट में होने वाले दर्द और ऐंठन को दूर करने में गर्म पानी मददगार है। इतना ही नहीं बहुत सारी महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में सिर दर्द की शिकायत रहती है। ऐसे में भी गर्म पानी फायदा पहुंचाता है।
गर्म पानी पीने से शरीर अच्छे से डिटॉक्स हो जाती है, जिससे शरीर की बहुत सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं। रोजाना गर्म पानी से दिन की शुरुआत करने से डाइजेशन ठीक रहता है। इसके अलावा यह शरीर से सारे टॉक्सिन को बाहर निकालता है और ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है।
बहुत सारी महिलाओं को बॉडी पेन की शिकायत रहती है। ऐसे में उन्हें गर्म पानी फायदा पहुंचा सकता है, क्योंकि गर्म पानी एक पेनकिलर है, जिससे बॉडी को पेन से राहत मिलती है।
गर्म पानी हमारी स्किन का ख्याल रखने में भी मदद करता है। यह खून को शुद्ध करने में कारगार है, जिससे चर्म रोग भी आपसे कोसों दूर रहते हैं।
अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की शिकायत है तो आज से ही गर्म पानी पीना शुरू कर दें। यह ब्लड को प्राकृतिक रूप से पतला करता है इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल में यह अति फायदेमंद है। यह ब्लड क्लॉट को घोलता है और धमनियों में क्लॉट बनने से भी रोकता है।
गर्म पानी का सेवन बुढ़ापे को रोकता है। यह उम्र के साथ चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों को कम करने में भी लाभदायक है।
लड़कियों को सबसे ज्यादा प्यार अपने बालों से होता है। बालों का यह श्रेष्ठ टॉनिक है। यह डेंड्रफ, बालों को झड़ने और उन्हें सफेद होने से रोकता है।
TagsHealthमहिलाओंवरदानगर्म पानीफायदे HealthWomenBoonHot waterBenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





