- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: मुंह में...

x
Health: मुंह में छाले कई कारणों से हो सकते हैं. सामान्य तौर पर मुंह में होने वाले छाले एक से दो सप्ताह में ठीक हो जाते हैं. ये छाले संक्रामकनहीं होते हैं और आपसे दूसरे को नहीं फैल सकते. ये छाले सफेद, लाल, पीले रंग के हो सकते हैं. यदि मुंह में बार-बार छाले हो रहे हैं तो यह गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. यदि बार-बार मुंह में छाले हो रहे हैं तो इस नजरअंदाज न करें. क्यों होते हैं बार-बार मुंह में छाले और कैसे करें बचाव|
मुंह में होने वाले छाले छोटे घाव होते हैं. जो मसूड़े, होंठ, जीभ और गालों के अंदरूनी हिस्से या तालू पर भी हो सकते हैं. सामान्य तौर पर मुंह में छाले पेट की गड़बड़ी के कारण होते हैं. इसके अलावा वायरल और विटामिन की कमी से भी मुंह में छाले हो सकते हैं. इन छालों में दर्द होता है. मुंह में बार-बार छाले होना कई गंभीर बीमारियों की ओर संकेत करता है. यदि छाले दो सप्ताह में अपने आप ठीक नहीं होते हैं तो यह गंभीर स्थिति हो सकती है. यह माउथ कैंसर की ओर भी इशारा करते हैं|
इन कारणों से होते हैं मुंह में छाले:
मुंह में छाले होने के प्रमुख कारणों में तनाव, विटामिन बी-12 की कमी, आयरन की कमी और वायरस के कारण होते हैं. मुंह के छाले वायरस, ऑटोइम्यून बीमारियों या पेट संबंधी समस्याओं के कारण भी हो सकते हैं. इन छालों में दर्द होता है. कई बार यह दर्द बहुत तेज होता है, जिसे सहन करना भी मुश्किल होता है. मुंह के छालों के कई प्रकार होते हैं. जिनमें एफ्थस अल्सर, ओरल लाइकेन प्लेनस, ल्यूकोप्लाकिया, एरिथ्रोप्लाकिया, ओरल थ्रश और ओरल कैंसर. अगर आपके मुंह में अल्सर है जो तीन सप्ताह के बाद भी ठीक नहीं हुआ है, तो डॉक्टर को दिखाएं|
मुंह को साफ रखें और दिन में दो बार ब्रश करें. पौष्टिक आहार लें, ज्यादा मसालेदार या तला भुना खाने से बचें. आहार में फल, सब्जियां, दूध, दही को शामिल करें. तंबाकू का सेवन करने से बचें. तंबाकू छालों के विकास प्रमुख कारण होता है. तनाव को कम करने का प्रयास करें. इसके लिए योग और ध्यान का सहारा ले सकते हैं. यदि बार-बार मुंह में छाले हो रहे हैं तो डॉक्टर से संपर्क करे|
TagsHealthमुंहछालेबीमारीलक्षण HealthMouthBlistersDiseaseSymptomsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





