लाइफ स्टाइल

Health: थायराइड के कारण बनी रहती है थकान और कमजोरी, खाना शुरू कर दें ये 5 सुपरफूड्स

Sarita
22 Feb 2025 9:35 AM IST
Health: थायराइड के कारण बनी रहती है थकान और कमजोरी, खाना शुरू कर दें ये 5 सुपरफूड्स
x
Health: थायरॉइड ग्रंथि शरीर में मेटाबोलिज़्म को नियंत्रित करती है. जब यह सही से काम नहीं करती है- तो थकान, वजन बढ़ना, डिप्रेशन समेत कई हेल्थ प्रॉब्लम होने लगती है. ऐसे में जरूरी है कि अपनी डाइट में हेल्दी फूड कॉम्बिनेशन को शामिल करना चाहिए|
डायटीशिन मोहिनी डोंगरे कहती हैं कि कुछ सुपरफूड्स ऐसे होते हैं जो थायराइड ग्रंथि को सपोर्ट करते हैं और शरीर को एनर्जी देते हैं. इनमें एंटीऑक्सीडेंट, आयोडीन, सेलेनियम, जिंक और अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो थायराइड को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं|
सूरजमुखी के बीज-
सूरजमुखी के बीज सेलेनियम, विटामिन ई और जिंक जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. सेलेनियम थायराइड हार्मोन के उत्पादन और उसकी गतिविधि को बेहतर बनाने में मदद करता है. ये बीज शरीर में सूजन को भी कम करते हैं, जिससे थकान और कमजोरी में राहत मिलती हैय|
अखरोट-
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत हैं, जो हृदय की सेहत के लिए फायदेमंद हैं. यह थायराइड से होने वाली थकान को भी कम करते हैं. अखरोट में आयोडीन और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं जो थायराइड ग्रंथि की कार्यप्रणाली को संतुलित करते हैं|
हरी पत्तेदार सब्जियां-
हरी पत्तेदार सब्जिया जैसे पालक, मेथी, सरसों की साग और बथुआ थायरॉइड में फायदेमंद हैं. ये आयरन, कैल्शियम और विटामिन C से भरपूर होती हैं, जो शरीर में थकान और कमजोरी को कम करती हैं. अपनी डाइट में इन हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें|
बेरीज-
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, और रास्पबेरी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं. इनमें फ्लेवोनोइड्स और विटामिन C होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं. थायरॉइड के कारण शरीर में सूजन और तनाव हो सकता है, जिसे इन बेरीज के सेवन से कम किया जा सकता है. इन फलों को खाने से इम्यून सिस्टम को भी मजबूती मिलती है|
संतरा विटामिन सी का रिच सोर्स माना जाता है. यह शरीर को ऊर्जा देने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है. विटामिन सीथायराइड ग्रंथि के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह थायराइड हार्मोन के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है|
Next Story