- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: गर्मियों में...
लाइफ स्टाइल
Health: गर्मियों में सुबह उठते ही खाएं ये दो चीजें, हर नस पोषण से भर जाएगी
Sarita
5 July 2025 11:48 AM IST

x
Health: शरीर में पोषण की कमी की वजह से आपकी सेहत बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। इसलिए आपको किचन में आसानी से मिल जाने वाली दो चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। दरअसल, इलायची और मिश्री को सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
कैसे करें सेवन?
आपको सुबह-सुबह उठते ही इलायची और मिश्री का सेवन कर लेना चाहिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इन दोनों चीजों को साथ में खाना चाहिए। इलायची और मिश्री की तासीर ठंडी होती है और इसलिए गर्मियों में इनका सेवन करने की सलाह दी जाती है। आइए इन्हें कंज्यूम करने के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानते हैं।
मजबूत बनाए इम्यूनिटी- इलायची और मिश्री में पाए जाने वाले तत्व आपकी इम्यूनिटी को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। इलायची और मिश्री में एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको इलायची और मिश्री को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। ये दोनों चीजें आपकी गट हेल्थ को इम्प्रूव कर अपच, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर भगाने में मददगार साबित हो सकती हैं।
बैड ब्रेथ से मिलेगा छुटकारा- इलायची और मिश्री का सेवन कर आप बैड ब्रेथ की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। दरअसल, ये दोनों चीजें माउथ फ्रेशनर की तरह काम करती हैं।
मिलेगा पोषण ही पोषण- कैल्शियम, विटामिन सी, आयरन और पोटेशियम युक्त इलायची और मिश्री आपकी बॉडी में पोषण की कमी को दूर करने में मददगार साबित हो सकती है।
गर्मियों में खुद की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए सुबह-सुबह इलायची और मिश्री जरूर खाएं। इन दोनों चीजों में पाए जाने वाले तमाम पोष्टिक तत्व आपकी तबीयत को खराब होने से बचा सकते हैं।
TagsHealthगर्मियोंसुबहपोषण HealthSummerMorningNutrition जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





