- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: गर्मियों में...
लाइफ स्टाइल
Health: गर्मियों में सलाद या जूस के रूप में रोजाना खाएं खीरा, वजन कम करने के अलावा होंगे ये फायदे
Sarita
11 March 2025 12:09 PM IST

x
Health: बहुत ही कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि खीरा वजन कम करने में भी सहायक होता है। जानिए खीरा खाने से और कौन से फायदे होते हैं।
वजन कम करना
खीरा वजन घटाने का भी काम करता है। खीरे में 95 फीसदी पानी होता है। ज्यादा पानी की मात्रा होने के कारण आपको पेट भरा हुआ लगता है। पेट भरा होने से आप कई चीजों को खाने से बच जाते हैं। इस तरह से खीरा आपका वजन घटाने का काम करता है।
हड्डियों को मजबूत करता है
खीरा शरीर की हड्डियों को मजबूत करता है। खीरे के छिलके में सिलिका होता है। यही सिलिका हड्डियों को मजबूती देता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों के लिए लाभकारी होता है।
इम्यूनिटी पावर
खीरे में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन जैसे कई एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये सभी इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होते हैं।
खीरे का पानी रखेगा फ्रश
गर्मियों में खीरे के अलावा उसके पानी को पीना भी सेहत के लिए लाभदायक होता है। खीरे के पाने को और भी टेस्टी बनाने के लिए उसमें नींबू का रस, काला नमक और पुदीने की पत्तियां डाल सकते हैं।
ब्लड प्रेशर को करेगा नियंत्रित
खीरा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने का काम भी करता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर होता है। ये तीनों रक्तचाप को संतुलित करने में सहायक होते हैं।
खीरा दिल को सेहतमंद बनाए रखने में भी सहायक होता है। पोटैशियम और मैग्नीशियम रक्तचाप को सुंतलित करता है। जिससे शरीर के तंत्रिका तंत्र संबंधी कार्य भी सुचारू तरह से चलता है। इसके साथ ही खीरे में मौजूद लिग्निन सूजन कम करने वाले तत्व के तौर पर जाना जाता है। यह दिल से संबंधित सभी समस्याओं की रोकथाम करने में सहायक होता है।
TagsHealthगर्मियोंसलादजूसखीरावजन कमफायदे HealthSummerSaladJuiceCucumberWeight lossBenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





