- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: सुबह उठकर खाएं...
लाइफ स्टाइल
Health: सुबह उठकर खाएं एक मुट्ठी चना और गुड़, बनेंगे सेहतमंद
Sarita
16 April 2025 6:46 AM IST

x
Health: मन और शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हेल्दी नाश्ता और भोजन बेहद आवश्यक होता है। आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि सुबह खाली पेट भीगे या भुने हुए चने के साथ गुड़ खाना फायदेमंद होता है और यह परफेक्ट नाश्ता भी है। इससे न केवल पाचन तंत्र मजबूत होता है बल्कि कई समस्याएं कोसो दूर चली जाती हैं। आयुर्वेदाचार्य ने गुड़-चने की खूबियों को गिनाया।चना और गुड़ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, ऐसे में नियमित सुबह के समय एक मुट्ठी चना के साथ गुड़ खाने से शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। आप चाहें तो अंकुरित या भुने हुए चने के साथ गुड़ खा सकते हैं, दोनों ही फायदेमंद और पोषक तत्वों से भरे होते हैं।
" सुबह खाली पेट चने और गुड़ खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं। उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया, “अंकुरित चने में फाइबर होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, जिससे पाचन संबंधित समस्याएं जैसे वात, कब्ज, अपच के साथ पेट में जलन जैसी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। गुड़ भी पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है। एक मुट्ठी गुड़ और चने के साथ यदि आप दिन की शुरुआत करते हैं तो फिर पूरे दिन एनर्जी से भरा महसूस कर सकते हैं।
चना और गुड़ दोनों हीशरीर की कमजोरी को खत्म करते हैं, जिससे एनर्जी मिलती है और आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करते हैं।““यदि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो गुड़-चने का सेवन आपके लिए और भी फायदेमंद है। चने और गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे संक्रमण होने का खतरा नहीं होता। गुड़ में मिनरल्स पाए जाते हैं, जो चने के साथ मिलकर खून को शुद्ध करने का भी काम करते हैं। यह एनीमिया के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
TagsHealthसुबहचनागुड़सेहतमंदHealthmorninggramjaggeryhealthyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





