- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: सुबह-सुबह खाली...
लाइफ स्टाइल
Health: सुबह-सुबह खाली पेट पिएं इस पत्ते का पानी, इम्यूनिटी होगी बेहतर, मिलेंगे ये फायदे
Sarita
19 July 2025 8:47 AM IST

x
Health: बदलते मौसम में अक्सर लोग कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बीमार पड़ जाते हैं। अगर आप भी अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको करी पत्ते का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर ये ड्रिंक आपकी सेहत को चौतरफा फायदे पहुंचा सकती है। आइए करी पत्ते का पानी पीने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
बूस्ट करे इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म:
करी पत्ते के पानी में पाए जाने वाले तमाम तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप हर रोज करी पत्ते का पानी पिएंगे, तो आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को काफी हद तक सुधार पाएंगे। यानी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए भी करी पत्ते के पानी को डेली डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा करी पत्ते का पानी गट हेल्थ को सुधारकर पेट से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम करने में भी कारगर साबित हो सकता है।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद:
क्या आप अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाकर दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करना चाहते हैं? अगर हां, तो रोज करी पत्ते का पानी पीना शुरू कर दीजिए। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए भी इस ड्रिंक को कंज्यूम किया जा सकता है। इसका मतलब ये है कि करी पत्ते के पानी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
कैसे बनाएं करी पत्ते का पानी:
सबसे पहले करी पत्तों को अच्छी तरह से धो लीजिए। अब एक पैन में पानी निकाल लीजिए। इसके बाद पानी में करी पत्ते डालकर इसे अच्छी तरह से बॉइल होने दीजिए। जब ये ड्रिंक थोड़ी ठंडी हो जाए, तब आप इसे एक गिलास में छान सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट करी पत्ते का पानी पीना शुरू कर दीजिए और आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
TagsHealthपत्तेपानीइम्यूनिटीबेहतरफायदेHealthleaveswaterimmunitybetterbenefits जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





