लाइफ स्टाइल

Health: सुबह-सुबह पिएं जीरे का पानी, पेट साफ होने के अलावा मिलेंगे ये कमाल के फायदे

Sarita
9 May 2025 9:11 AM IST
Health: सुबह-सुबह पिएं जीरे का पानी, पेट साफ होने के अलावा मिलेंगे ये कमाल के फायदे
x
Health: औषधीय गुणों से भरपूर जीरे का पानी आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। हर रोज खाली पेट जीरे का पानी पीना शुरू कर दीजिए और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेंगे। आइए इसे बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।
जीरा वॉटर रेसिपी:
जीरे का पानी बनाना बेहद आसान है। जीरा वॉटर बनाने के लिए आपको एक स्पून जीरा और एक गिलास पानी की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले पानी में जीरा डालकर इसे लगभग 5 से 10 मिनट तक बॉइल कीजिए। अब इस पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप सुबह-सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पी सकते हैं।
मिलेंगे फायदे ही फायदे:
जीरे का पानी पीकर इम्यूनिटी को काफी हद तक सुधारा जा सकता है। इसके अलावा जीरा वॉटर आपकी वेट लॉस जर्नी को भी आसान बना सकता है क्योंकि जीरे के पानी में पाए जाने वाले तत्व आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप अपनी बोन हेल्थ को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आप जीरे का पानी पीना शुरू कर सकते हैं। ब्लड शुगर रेगुलेट करने में भी जीरा वॉटर फायदेमंद साबित हो सकता है। डाइजेशन को सुधारने के लिए भी अक्सर जीरे का पानी पीने की सलाह दी जाती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीरे में विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन के के अलावा कई पौष्टिक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर जीरे का पानी पीने से आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव किया जा सकता है।
Next Story