- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: रोजाना पिएं...
लाइफ स्टाइल
Health: रोजाना पिएं काले अंगूर का जूस, लटकते पेट से मिलेगी निजात, सेहत को मिलेंगे ये फायदे
Sarita
12 April 2025 7:12 AM IST

x
Health: मोटापे से छुटकारा पाने के लिए आप काले अंगूर का जूस पीना शुरू कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि औषधीय गुणों से भरपूर ये जूस आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के साथ-साथ आपकी ओवरऑल हेल्थ को मजबूत बनाने में भी मददगार साबित हो सकता है।
कैसे बनाएं जूस?
इस वेट लॉस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको एक कप काले अंगूर, एक बड़ी स्पून नींबू का रस और एक बड़ी स्पून शहद की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले काले अंगूर को अच्छी तरह से धो लीजिए और फिर अंगूर के डंठल अलग कर लीजिए। अंगूर को मिक्सर में डालकर पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लीजिए। इस स्मूदी को एक बर्तन में निकाल लीजिए। अब काले अंगूर का जूस बनाने के लिए आपको इस स्मूदी में नींबू का रस और शहद मिला लेना है।
बूस्ट करे मेटाबॉलिज्म
काले अंगूर, नींबू का रस और शहद, इन तीनों चीजों में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू पाना चाहते हैं, तो आपको काले अंगूर के जूस को अपने डाइट प्लान में शामिल कर लेना चाहिए। आपको महज एक ही महीने के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
सही मात्रा में और सही तरीके से काले अंगूर का जूस पीकर आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। काले अंगूर का जूस आपकी थकान और कमजोरी की समस्या को दूर कर आपकी बॉडी के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकता है।
TagsHealthकालेअंगूरजूससेहतफायदेHealthblackgrapejuicehealthbenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





