- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: रोज पिएं एक...
लाइफ स्टाइल
Health: रोज पिएं एक गिलास लौकी का जूस, मिलेंगे ये कमाल के स्वास्थ्य लाभ
Sarita
25 July 2025 6:55 AM IST

x
Health: हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप लौकी के जूस को अपने डाइट प्लान में शामिल करते हैं, तो आपकी सेहत को काफी हद तक सुधारा जा सकता है। हर रोज लौकी का जूस पिएं और आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
बॉडी को डिटॉक्स करे:
अगर आप अपनी बॉडी को डिटॉक्सिफाई करना चाहते हैं तो लौकी के जूस का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। सही मात्रा में और सही तरीके से लौकी का जूस पीकर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लो कैलोरी और फाइबर रिच लौकी का जूस आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में भी मददगार साबित हो सकता है।
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद:
लौकी के जूस में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है और इसलिए इस जूस को गट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लौकी के जूस का सेवन किया जा सकता है। डायबिटीज पेशेंट्स को भी लौकी के जूस का सेवन करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, लौकी का जूस पीकर ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाया जा सकता है।
क्या आप जानते हैं कि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए लौकी के जूस को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है? इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर काबू पाने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर इस जूस को पिया जा सकता है। लौकी के जूस में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं।
TagsHealthलौकीजूसस्वास्थ्यलाभ Healthbottle gourdjuicehealthbenefits जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





