- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: आम पन्ना पीते...
लाइफ स्टाइल
Health: आम पन्ना पीते समय न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है आपकी सेहत को नुकसान
Sarita
2 Jun 2025 6:38 AM IST

x
Health: गर्मियों के मौसम में आम हर जगह खूब मिलता है और यह हर उम्र के लोगों का पसंदीदा फल होता है। बच्चे, युवा या बुज़ुर्ग—सभी इसे बड़े चाव से खाते हैं। आम में पोटैशियम, आयरन, विटामिन C, A, B6 और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बनाते हैं। इस मौसम में लोग आम से कई तरह की ड्रिंक्स बनाते हैं, जिनमें सबसे लोकप्रिय है—आम पन्ना। इसका स्वाद तो लाजवाब होता ही है, साथ ही यह शरीर के लिए कई तरह से लाभदायक भी होता है।
आम पन्ना को गर्मियों का सुपरड्रिंक कहा जाता है क्योंकि यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यह गर्म हवाओं और लू से बचाव करता है, साथ ही इम्युनिटी को बूस्ट कर शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है। लेकिन आम पन्ना पीते समय कुछ गलतियां लोग अनजाने में कर बैठते हैं, जिससे इसके लाभ मिलने की बजाय स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकता है।
आम पन्ना कैसे बनाएं?
आम पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम (जिसे अमिया भी कहते हैं) को अच्छे से उबाल लें। फिर उसका छिलका उतारकर उसका गूदा निकाल लें। अब इसमें पुदीना, काला नमक, सफेद नमक, भुना हुआ जीरा, गुड़ या चीनी मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। यह ड्रिंक न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करती है, पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है और थकावट दूर कर शरीर को फ्रेश महसूस कराती है।
आम पन्ना पीते समय न करें ये 4 गलतियां:
1. अधिक मात्रा में चीनी मिलाना
कुछ लोग आम पन्ना बनाते समय स्वाद को बढ़ाने के लिए उसमें बहुत अधिक चीनी मिला देते हैं। लेकिन ज्यादा चीनी डालने से यह ड्रिंक शुगर लेवल को बढ़ा सकता है, जो खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक होता है। अधिक चीनी से वजन भी बढ़ सकता है, इसलिए संतुलित मात्रा में ही मीठास मिलानी चाहिए।
2. अत्यधिक ठंडा आम पन्ना पीना
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग आम पन्ना में बर्फ डालकर बहुत ठंडा करके पीते हैं। लेकिन यह तरीका सही नहीं है। अत्यधिक ठंडा आम पन्ना पीने से एसिडिटी, अपच और पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसे हल्का ठंडा ही पीना चाहिए, बहुत अधिक बर्फ डालने से बचें।
3. खाली पेट आम पन्ना न पिएं
चूंकि आम पन्ना कच्चे आम से बनता है और इसमें खट्टास ज्यादा होती है, इसलिए इसे खाली पेट पीना नुकसानदायक हो सकता है। खाली पेट इसका सेवन करने से पेट में जलन, गैस और ऐंठन की समस्या हो सकती है। बेहतर होगा कि इसे हल्के स्नैक या नाश्ते के बाद लिया जाए।
4. भोजन के तुरंत बाद न पिएं
आम पन्ना को खाना खाने के तुरंत बाद पीना आपके पाचन को प्रभावित कर सकता है। इससे अपच और गैस की शिकायत हो सकती है। इसलिए आम पन्ना को या तो खाने से पहले लें या भोजन करने के 30 मिनट बाद ही सेवन करें। इससे यह शरीर को बेहतर तरीके से फायदा पहुंचाएगा।
TagsHealthआम पन्नागलतियांसेहतनुकसानHealthAam PannaMistakesHarmजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





