- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: भूलकर भी इन...
लाइफ स्टाइल
Health: भूलकर भी इन चीजों के साथ न करें भुने चने का सेवन, फायदे के चक्कर में उठाना पड़ेगा भारी नुकसान
Sarita
10 March 2025 10:56 AM IST

x
Health: आजकल सबसे हेल्दी चीजों में भुने चने को शामिल किया जाता है। चना एक पौष्टिक नाश्ता है जिसे आप कभी भी भूख लगने पर खा सकते हैं। चना को कुछ चीजों के साथ खाना हेल्दी होता है तो वहीं कुछ चीजों के साथ चना सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। अगर चने को गुड़ के साथ खाया जाए तो फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं, लेकिन इसी चने को अगर गलत फूड कॉम्बिनेशन के साथ खाएंगे तो खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। जानिए भुने चन को कौन सी चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए?
चना किस चीज के साथ नहीं खाना चाहिए?
दही के साथ भुना चना- भुना चना और दही का कॉम्बिनेशन सेहत के लिहाज से ठीक नहीं है। कुछ लोग नाश्ते में चने का सत्तू खाते हैं और उसके साथ दही या उससे बनी चीजों का सेवन कर लेते हैं। ऐसा करना सेहत पर भारी पड़ सकता है। भुना चना और दही मिलकर पेट से जुड़ी परेशानियां पैदा कर सकते हैं। चना की तासीर गर्म होती और दही ठंडा होता है ऐसे में दोनों चीजें ब्लोटिंग, डायरिया और पेट में दर्द की परेशानी का कारण बन सकती हैं।
मछली- अगर आप चने के साथ मछली भी खाते हैं तो इससे डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी परेशानी हो सकती हैं। क्योंकि मछली में प्रोटीन होता है और चना भी प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। एक साथ दो प्रोटीन से भरपूर चीजें पाचन तंत्र पर असर डाल सकती है। इन दोनों चीजों को साथ पचा पाना मुश्किल हो सकता है।
खट्टे फल- चने का सेवन खट्टे फल जैसे कि संतरे, नींबू और मौसमी के साथ नहीं करना चाहिए। सिट्रिक फूट्स में विटामिन सी और साइट्रिक एसिड होता है जो हाई प्रोटीन के साथ मिलकर रिएक्शन करता है। इससे पेट में गैस, एसिडिटी और दर्द की समस्या पैदा हो सकती है।
चना खाने से शरीर को प्रोटीन मिलता है। चना डायबिटीज में फायदेमंद है। शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। चना खाने से कमजोरी दूर होती है और इम्यूनिटी बढ़ती है। अगर सुस्ती महसूस हो तो चना खा सकते हैं। तुरंत एनर्जी के लिए चना और गुड़ का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।
TagsHealthभुने चनेसेवननुकसानHealthRoasted gramAppleLossजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





