लाइफ स्टाइल

Health: जीरा आपके पेट की जिद्दी चर्बी को झट से पिघला देगा

Bharti Sahu 2
5 Nov 2024 10:09 AM IST
Health: जीरा आपके पेट की जिद्दी चर्बी को झट से पिघला देगा
x
Health: जीरे का इन तरीकों से उपयोग कर पेट की जिद्दी चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
जीरा दही के साथ- भुना हुआ जीरा पाउडर और दही का सेवन पाचन क्रिया को बढ़ावा देता है और पेट की चर्बी घटाने में सहायक होता है। इसलिए आप नियमित दही में भुना जीरा पाउडर मिलाकर खाएं।
जीरा और सौंफ- सौंफ और जीरे से बना ये पेय पेट में हो रहे गैस-एसिडिटी से राहत दिलाता है और पेट को ठंडक देता है और इसके साथ ही इसमें मौजूद पोषक गुण पेट की चर्बी घटाने में मदद करता है। इसलिए एक चम्मच जीरा और आधा चम्मच सौंफ पानी में उबालकर पिएं।
जीरा और दालचीनी- जीरे के गर्म पानी में एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म तेज बढ़ता है और वजन कम करने के साथ साथ पेट की चर्बी भी कम होती है।
डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में- जीरा, पुदीना, खीरा और नींबू के टुकड़े पानी में मिलाकर रमिलाएं और दिनभर पिएं। ये शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे पेट की चर्बी कम होती है।
बेली फैट कम करने के लिए जीरा
सुबह खाली पेट जीरे का पानी- सुबह खाली पेट जीरे के पानी का नियमित सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट बर्निंग में सहायक होता है, जिससे पेट की चर्बी कम होती है।इसके लिए रात में एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा भिगोकर रखें। सुबह इसे उबालें और छानकर खाली पेट पिएं।
निम्बू जीरा पानी- जीरा और नींबू के पानी का सेवन शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालता है, सूजन कम करता है और चर्बी घटाने में मदद करता है। इसलिए एक गिलास गुनगुने जीरे के पानी में आधा नींबू का रस मिलाकर पिएं।
अदरक जीरा पानी- अदरक मिक्स जीरे का पानी हमारे पाचन क्रिया को सुधारता है, मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है, और भूख नियंत्रित करता है, जिससे वजन घटाने और पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। इसलिए डेली जीरे और अदरक को पानी में उबालें और इसे भोजन से पहले पिएं।
Next Story