- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: यूरिक एसिड को...
लाइफ स्टाइल
Health: यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में फायदेमंद है प्याज का सेवन, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल
Sarita
1 April 2025 7:26 AM IST

x
Health: शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना गाउट की समस्या दे सकता है। ये पथरियों के रूप में हड्डियों के बीच जमा हो जाता है और एक गैप पैदा करने लगता है। इससे जोड़ों में सूजन की समस्या होती है और दर्द गंभीर हो जाता है। पर जरूरी ये है कि आप जानें कि यूरिक एसिड बढ़ता कैसे है। तो, जब आप प्रोटीन से भरपूर चीजों को खाते हैं तो इससे वेस्ट प्रोडक्ट के रूप में प्यूरिन निकलता है जो कि हड्डियों के बीच जमा हो जाता है और फिर गैप पैदा करने लगता है। फिर ये सूजन का कारण बनता है जिससे जोड़ों में दर्द होने लगता है। ऐसे में क्या प्याज का सेवन फायदेमंद है? जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
क्या प्याज से यूरिक एसिड कम होता है?
प्याज एक कम प्यूरीन वाला फूड है। यह यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। प्याज गाउट के सूजन को रोकने में मदद कर सकता है। दरअसल, प्याज में पाए जाने वाले क्वेरसेटिन (quercetin) नामक फ्लेवोनोइड के कारण होता है, जो कि सूजन को ट्रिगर करने से रोकता है। ये लिवर और किडनी के लिए भी फायदेमंद है और प्यूरिन पचाने की गति को तेज कर सकता है। इसलिए आप हाई यूरिक एसिड में इसे खा सकते हैं।
यूरिक एसिड में प्याज खाने का सही तरीका:
हाई यूरिक एसिड में आप कई प्रकार से प्याज खा सकते हैं। लेकिन, ध्यान रखें कि आपको इसे एक्टिव तरीके से ही लेना है। इसे पकाकर नहीं खाना। तो, करें ये कि कच्चा प्याज खाएं। आप इसे सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। दूसरा, आप प्याज का जूस पिएं। ये प्यूरीन पचाने में मददगार है। तो, इन तमाम बातों का ख्याल रखते हुए आप हाई यूरिक एसिड में प्याज खा सकते हैं इसके अलावा प्याज गठिया और ऑस्टिपोरोसिस के मरीजों के लिए फायदेमंद है। बस, प्याज को पकाकर न खाएं। कोशिश करें कि इसे कच्चा या उबले हुए तरीके से ही खाएं। इससे शरीर को तमाम फायदे ही मिलेंगे।
TagsHealthयूरिक एसिडकंट्रोलफायदेमंदप्याज Healthuric acidcontrolbeneficialonionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





