लाइफ स्टाइल

Health Care: कब्ज और सूजन का दुश्मन है ये फल, जरूर करे सेवन

Sanjna Verma
22 July 2024 12:01 PM GMT
Health Care: कब्ज और सूजन का दुश्मन है ये फल, जरूर करे सेवन
x
हेल्थ केयर Health Care: इस दिन हर साल 'नेशनल मैंगो' डे के रूप सेलिब्रेट किया जाता है। भारत के राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड ने 1987 में आम को समर्पित इस दिन की घोषणा की थी। बाजार में मौजूद आम की कई किस्में से आप परिचित होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम सिर्फ अपने स्वाद के लिए नहीं जाना जाता बल्कि इसके खाने के कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं।
कब्ज और सूजन का दुश्मन
शोध बताते हैं कि आम में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, कब्ज और
सूजन
जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करता है। आम कम कैलोरी वाला फल है जो हेल्दी कार्ब्स और घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है। यह पेट को भरा हुआ रखता है और वजन घटाने में भी मदद करता है।
स्किन व बालों को हेल्दी रखे
आम विटामिन के साथ Antioxidants का एक अच्छा स्रोत हैं, जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है और स्किन व बालों को हेल्दी रखने में अपनी भूमिका निभाता है। इस फल में मौजूद घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करता है और ब्लड व ऑक्सीजन के फ्लो में रुकावट को रोकता है।
इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है
यह किसी से छिपा हुआ नहीं है कि इम्यूनिटी को मजबूत होना हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। दरअसल मजबूत इम्यूनिटी ही है जो हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है। आम में विटामिन A और C जैसे इम्यूनिटी बढ़ाने वाले पोषक तत्व होते हैं, जो बीमारियों से लड़ने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
आंखों की रोशनी को बढ़ाता है
आम पेट से जुड़ी समस्याएं ही ठीक नहीं करता है। इसके सेवन से आंखें भी दुरुस्त रहती हैं। आम में विटामिन A पाया जाता है, जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में आम का सेवन कर आप अपनी आंखों की उम्र लंबी बना सकते हैं। ये आपकी आंखों आंखों की रोशनी बढ़ाने में लाभकारी साबित हो सकती है।
Next Story