लाइफ स्टाइल

Health Care: इन फूड्स का सेवन करने से मजबूत होती है हड्डियां

Sanjna Verma
12 July 2024 10:22 AM GMT
Health Care: इन फूड्स का सेवन करने से मजबूत होती है हड्डियां
x
Health Care: बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण हर उम्र के लोगों में हड्डियां कमजोर होने की शिकायत रहती है। इस वजह से आपको पीठ दर्द, जोड़ों में दर्द आदि समस्या का सामना करना पड़ता है। शरीर में कैल्सियम और विटामिन-D की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती है। आप अपने डाइट में कुछ जरूरी सप्लीमेंट्स को ले सकते हैं, जिससे आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती हैं।
-केले इस में Magnesium प्रचुर मात्रा में पाया जाता है,जो हड्डियों के विकास के लिए काफी मददगार है।रोजाना आप केले का सेवन कर सकते हैं।ये पाचन शक्ति के लिए भी जरूरी होता है।
-पालकपालक में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन-A और फाइबर पाये जाते हैं। ये हड्डियों को मजबूत करने में सहायक है। आप नियमित तौर पालक सेवन कर सकते हैं। आप सब्जी में शामिल कर खा सकते हैं। चाहें तो आप पालक का सूप भी पी सकते हैं।
-अनानसइसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन-D, पोटैशियम और भी कई पोषक तत्व पाये जाते हैं। जो शरीर में कैल्शियम की कमी को रोकता है। शरीर में आप इसकी पूर्ति के लिए अनानस का सेवन कर सकते हैं।
-पपीतापपीता में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है, जो शरीर के लिए आवश्यक है। आप डेली डाइट में पपीते का सेवन कर सकते हैं। इसे खाने से पाचन शक्ति भी मजबूत रहती है।
-स्ट्रॉबेरीस्ट्रॉबेरी में Calcium, विटामिन सी, मैंगनीज और भी कई पोषक तत्व से भरपूर होते हैं। आप इसे डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। ये हड्डियों के संरचना में सहायता करती है।
-डेयरी प्रोडक्ट्सआप डाइट में दूध, पनीर, दही आदि को जरूर शामिल करें। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार हैं।
-अंडाअंडे में प्रोटीन, Vitamin-D और अन्य पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाये जाते हैं। रोजाना आप एक-दो अंडे का सेवन कर सकते हैं। इससे हड्डियां स्वस्थ रहेंगी।
Next Story