लाइफ स्टाइल

Health Care: दूध में घी डालकर पीने से जोड़ों का दर्द होगा गायब

Sanjna Verma
14 Jun 2024 4:32 PM GMT
Health Care: दूध में घी डालकर पीने से जोड़ों का दर्द होगा गायब
x
Health Care: अच्छी सेहत के लिए सभी दूध जरुर पीते हैं। दूध पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है परंतु यदि इसमें देसी घी डालकर पिया जाए तो सेहत को और भी कई तरह के फायदे हो सकते हैं। आपने हल्दी वाला MILK पिया होगा और इसके फायदे भी सुने होंगे लेकिन आज हम आपको देसी घी वाले दूध के फायदे बताएंगे, जिसे जानने के बाद आप आज से ही इसे पीना शुरू कर देंगे। आइए जानते हैं....
पाचन होगा स्वस्थ
एक्सपर्ट्स की मानें तो दूध में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से पाचन सुधरता है। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं झेलनी पड़ती और
वजन
कम करने में भी मदद मिलती है। यदि आपको कब्ज की समस्या रहती है तो आप गाय के दूध में घी मिलाकर पिएं।
एसिडिटी होगी दूर और इम्यूनिटी बनेगी मजबूत
दूध में देसी घी डालकर पीने से अल्सर और acidity की समस्या खत्म होती है। इसके अलावा जलन की समस्या से भी राहत मिलती है। दूध में देसी घी डालकर पीने से इम्यूनिटी मजबूत बनती है। घी आंतों के लिए बेहद फायदेमंद होता है और दूध के साथ इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
जुकाम से मिलेगी राहत
आयुर्वेद के अनुसार, घी और दूध का मिश्रण अमृत से कम नहीं होता। इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियां दूर होती हैं और इम्यूनिटी पॉवर मजबूत होती है। नियमित रुप से इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर को और भी कई फायदे मिलते हैं।
जोड़ों का दर्द होगा दूर
यदि आपके जोड़ों में दर्द रहता है तो दूध में देसी घी मिलाकर पिएं। घी जोड़ों की चिकनाई बढ़ाता है और सूजन कम करता है। इसमें पाया जाने वाला ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके अलावा दूध में मौजूद
Calcium
हड्डियों को मजबूती देता है इससे पैरों की अकड़न भी दूर होती है।
शरीर को मिलेगी ताकत
दूध के साथ देसी घी पीने से शारीरिक ताकत बढ़ती है। इसका सेवन करने से आप लंबे समय तक कोई भी काम आसानी से कर सकते हैं, मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, दूध पीने से हड्डियां और दांत भी मजबूत और हेल्दी बने रहते हैं
Next Story