- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: किडनी स्टोन का...
लाइफ स्टाइल
Health: किडनी स्टोन का आयुर्वेदिक इलाज, मिश्री के साथ इस तरह खाएं ये पत्ता
Sarita
10 March 2025 7:37 AM IST

x
Health: कम मात्रा में पानी पीना, यूरिक एसिड लेवल बढ़ना, कैल्शियम दवाइओं का ज्यादा सेवन करना, शुगर या फिर सोडियम का ज्यादा सेवन करना, जैसे तमाम फैक्टर्स की वजह से किडनी में पथरी पैदा हो सकती है। क्या आप किडनी स्टोन की समस्या के आयुर्वेदिक इलाज के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको पत्थरचट्टा के पौधे के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।
कारगर साबित होगा पत्थरचट्टा
आसानी से मिल जाने वाला पत्थरचट्टा का पौधा आपकी किडनी की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। किडनी स्टोन की समस्या से निजात पाने के लिए आप पत्थरचट्टा के पौधे का इस्तेमाल कर सकते हैं। पत्थरचट्टा के पौधे का एक पत्ता लीजिए और फिर इसमें थोड़ी सी मिश्री डाल दीजिए। अब इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से पीस लीजिए। इस तरह से मिश्री के साथ पत्थरचट्टा को कंज्यूम कर आपको किडनी स्टोन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं सेवन
अगर आप चाहें तो गुनगुने पानी के साथ भी इस पौधे की पत्तियों को अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। सबसे पहले पत्थरचट्टा के पौधे की दो पत्तियां ले लीजिए। अब इन पत्तियों को धोकर साफ कर लीजिए। इसके बाद आप गुनगुने पानी के साथ इन पत्तियों को चबा सकते हैं। हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट इस नियम को फॉलो कर आप किडनी स्टोन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
रूटीन में शामिल करें योगासन
पत्थरचट्टा को अपने डाइट प्लान में शामिल करने के साथ-साथ आपको कुछ योगासनों को भी अपने रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक योगमुद्रासन, भुजंगासन, पश्चिमोत्तानासन, कपालभाति और अनुलोम-विलोम जैसे योगासन किडनी स्टोन की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं। हालांकि, किसी योग गुरु की देखरेख में ही आपको इन योगासनों का अभ्यास शुरू करना चाहिए।
TagsHealthकिडनीस्टोनआयुर्वेदिकमिश्रीपत्ताHealthKidneyStoneAyurvedicMishriLeafजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





