- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: वजन कम करने के...
लाइफ स्टाइल
Health: वजन कम करने के अलावा इन समस्याओं में भी बेहद फायदेमंद है ग्रीन टी
Sarita
17 March 2025 10:02 AM IST

x
Health: ग्रीन टी पीने से सिर्फ वजन ही नहीं कम होता है, बल्कि इससे सेहत को और भी कई फायदे होते हैं। ग्रीन टी में में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन B5, पॉलीफेनॉल, मैंगनीज, पोटैशियम, कॉपर, आयरन, ऑक्सीडेंट, जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। चलिए जानते हैं ग्रीन टी पीने से कौन से फायदे होते हैं और एक दिन में कितना ग्रीन टी पीन चाहिए|
इन परेशानियों में है कारगर:
इम्यूनिटी बढाए: अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो ग्रीन टी का सेवन ज़रूर करें। ग्रीन टी इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है। जिस वजह से आप किसी भी बीमारी के चपेट में जल्दी नहीं आ पाते। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पॉलिफिनॉलिक शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ावा देने का काम करते हैं।
वजन घटाए: ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल पाया जाता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनता है। इसमें फैट और कार्ब्स नहीं होते। ग्रीन टी पहले से बनी चर्बी को घटाने का काम नहीं करती लेकिन नहीं चर्बी को बनने से रोकने का काम जरूर करती है।
स्ट्रेस करे दूर: ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पॉलीफेनॉल शरीर के हार्मोन को संतुलित करता है। अगर आप बहुत ज़्याद स्ट्रेस लेट यहीं तो आपको इसकी चाय का सेवन करना चाहिए। रोजाना ग्रीन टी का सेवन करने से दिमागी तनाव के साथ-साथ शारीरिक तनाव से भी छुटकारा मिलता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद: ग्रीन टी बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के साथ गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है।इसके नियमित सेवन से आप अपना बीपी को कम कर सकते हैं। साथ ही हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
अगर आपको किसी भी तरह की कोई बीमारी नहीं है तो आप एक दिन में 2 से 3 बारे ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आप डायबिटीज, कैंसर जैसी बीमारियों से जूझ रहे है तो आपको ग्रीन टी के सेवन से पहले एक बार अपने डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए।
TagsHealthवजनकमसमस्याओंफायदेमंदग्रीन टी Healthweightlossproblemsbeneficialgreen teaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





