- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Haryana Weather : आज...
लाइफ स्टाइल
Haryana Weather : आज इन 5 जिलों में बारिश, जानें कितने दिन खराब रहेगा मौसम
Sarita
1 Jun 2025 8:28 AM IST

x
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम बेहद सुहाना हो गया है। आज से 3 दिन तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। आज 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल शामिल हैं।शनिवार को अंबाला, सोनीपत, कैथल, चरखी दादरी, हिसार, जींद, सिरसा, रेवाड़ी, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ में आंधी के साथ बारिश हुई। हिसार में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। चरखी दादरी में कई मार्गों पर पेड़ गिरने से जहां यातायात व्यवस्था बाधित हुई, वहीं बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। जिससे लोगों को राहत के साथ-साथ परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।
वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में 114% बारिश हो सकती है। बारिश 438 मिमी से 5 से 10% ज्यादा हो सकती है। पिछले 24 वर्षों में चार बार ऐसी स्थिति बनी है, जब हरियाणा में मानसून 100 से 124 दिनों की अवधि तक रुका।
TagsHaryanaWeatherबारिशRainजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





