- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Haryana: फॉर्म भरने के...
लाइफ स्टाइल
Haryana: फॉर्म भरने के लिए घर से निकली छात्र के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार
Sarita
1 Jun 2025 7:29 AM IST

x
Haryana: 12वीं के एक छात्र की चार युवकों ने घेर कर उसकी उसकी निर्ममता से पिटाई की और उसे मरणासन्न हालात में छोड़ कर फरार हो गए। परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जिंदगी और मौत से जूझते हुए छात्र ने शनिवार को दम तोड़ दिया। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। रामपुरा थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
समाचारों के अनुसार शहर की कुतुबपुर की गली नंबर 3 में रहने वाला छात्र नमन डागर ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी थी। जिसमें उसे रि-अपेयर आया था। उसी के फार्म भरने के लिए नमन 24 मई की शाम को अपने दोस्त नितेश के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर से निकला था। नितेश ने बताया कि जब वे नगर के नाईवाली चौक स्थित पुल के नीचे से जा रहे थे तो कुतुबपुर के ही नितिन, हैप्पी, हेमंत व खजेला ने उन्हें रोक लिया और ताबड़तोड़ लाठी-डंड़ों से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने नमन को इतना मारा कि उसके शरीर में एक दर्जन से अधिक फेक्चर हो गए।
उसे रेवाड़ी अस्पताल से रैफर किये जाने के बाद जयपुर में उपचार चल रहा था। जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। नितेश ने बताया कि हमले में उसे भी चोटेंं आई हैं। नमन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके पिता राजकुमार एक व्यापारी के यहां चालक की नौकरी करते हैं। नितेश ने कहा कि उसे नहीं पता कि हमलावरों ने यह वारदात क्यों की।
रामपुरा थाना के प्रभारी अधिकारी विद्यासागर ने कहा कि चारों आरोपियों के खिलाफ दर्ज मारपीट के मामले में अब हत्या की धारा जोड़ दी गई है। उनकी धर पकड़ के लिए पुलिस टीमें बनाई गई है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsHaryanaछात्रबर्बरतापूर्णव्यवहारHaryanastudentbrutalbehaviour जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





