- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Haryana : चलती बस का...

x
Haryana हरियाणा: हरियाणा के कैथल के पास बड़ा हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बस हिसार से चंडीगढ़ जा रही थी।सोमवार रात करीब 8 बजे हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर कलायत के शिमला गांव के पास एक टूरिस्ट बस खाई में पलट गई। यह हादसा एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ। हादसे में चार यात्रियों की जान चली गई। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि 17 से 18 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, दो यात्री वाहन से उछलकर इधर-उधर बिखर गए। वहीं, बस में फंसे लोगों को शीशे तोड़कर बस से बाहर निकाला गया। बस को खाई से बाहर निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली गई। पुलिस, दमकल विभाग और ग्रामीण भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी। हादसे को लेकर हर कोई डरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार यह बस हिसार से चंडीगढ़ जा रही थी और यह बालाजी मोटर्स हिसार की बस है। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया। थाना प्रभारी जय भगवान सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रैवलर बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो महिलाओं और दो पुरुषों की मौत हो गई। जबकि 17 से 18 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कलायत, कैथल और नरवाना भेजा गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए घायलों को बस और खाई से बाहर निकाला गया। इस कार्य में एंबुलेंस लगातार सक्रिय रही।
TagsHaryanaबसएक्सीडेंटचारमौतचीख-पुकारHaryanabusaccidentfourdeathscreams and criesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





