लाइफ स्टाइल

Haryana: कोरोना के 17 नए मामले सामने आए

Sarita
6 Jun 2025 10:12 AM IST
Haryana: कोरोना के 17 नए मामले सामने आए
x
Haryana हरियाणा: हरियाणा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में 17 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले एनसीआर के गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों से सामने आए हैं। प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 78 हो गई है, जबकि 2 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
हालांकि विभाग की ओर से अभी कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन सभी जिला सिविल सर्जनों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। गुरुवार को प्रदेश भर में लिए गए 493 सैंपलों की रिपोर्ट में 17 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। नए मरीजों में गुरुग्राम में 7, फरीदाबाद में 7, हिसार में 1, पंचकूला में 1 और पानीपत में 1 मरीज शामिल है। सक्रिय मरीजों में गुरुग्राम में 30, फरीदाबाद में 21, करनाल में 10, पंचकूला में 6, झज्जर में 4, अंबाला में 3, सोनीपत, रेवाड़ी और पानीपत में 1-1 मरीज शामिल है।
Next Story