लाइफ स्टाइल

Happy Karwa Chauth 2025 Wishes : करवा चौथ पर पति को भेजें ये शुभकामनां संदेश

Sarita
10 Oct 2025 7:13 AM IST
Happy Karwa Chauth 2025 Wishes : करवा चौथ पर पति को भेजें ये शुभकामनां संदेश
x
Happy Karwa Chauth 2025 Wishes : करवा चौथ का त्योहार सिर्फ एक पर्व नहीं बल्कि पति- पत्नी के अटूट प्रेम का भी प्रतीक माना जाता है. हिंदू धर्म में इसका खास महत्व है. इस दिन महिलाएं अपने पति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं. पूरा दिन भूखी-प्यासी रहने के बाद शाम को जब चांद निकलता है तब अपना व्रत खोलती हैं. ये पल पति -पत्नी के लिए बेहद खास होता है. छलनी से चांद को देखकर पति की निहारना अपने आप में ही एक सुकन देता है|
इस दिन महिलाओं को शुभकामनाएं संदेश भी भेजे जाते हैं. अगर आप भी अपनी पत्नी या पति को करवा चौथ की बधाई देना चाहते हैं तो सिर्फ हैप्पी करवा चौथ कहना काफी नहीं है. आज हम आपको करवा चौथ के लिए कुछ शायरी और विशेज बता रहे हैं, जिन्हें भेज आप उन्हें इस खास की शुभकामना दे सकते हैं जो उनके दिल को छू जाएंगी.
करवा चौथ के लिए शुभकामना संदेश:
व्रत रखा है मैंने एक प्यारी सी ख्वाहिश के साथ लंबी हो उम्र तुम्हारी, हर जन्म मिले तुम्हारा साथ !! हैप्पी करवा चौथ !!
चांद की पूजा करके करती हूं मैं बस एक दुआ लग जाए तुम्हे मेरी भी उम्र, हर गम रहे तुमसे जुदा हैप्पी करवा चौथ !!
मेहंदी से आपका नाम है लिखवाया मांग में आपके नाम का सिंदूर सजाया हर जन्म में मिलें मुझे आप भगवान से बस यही है मेरी कामना करवा चौथ की बधाई !!
करवा चौथ का पावन पर्व है आया पति के नाम का सिंदूर मांग में सजाया हमेशा करूंगी आपसे इतना ही प्यार मेरे दिल में आपके लिए है बहुत सम्मान !!
अखंड सुहाग रहे सबका माथे पर बिंदीया चमकती रहे हाथों में चूड़ा और पांव में पायल माता रानी सबका सुहाग सलामत रहे !!
करवा चौथ आया है खुशियां हजार लाया है हर सुहागन ने चांद से थोड़ा सा रूप चुराया है !!
करवा चौथ का प्यारा है ये त्योहार जो लाये अपना साथ खुशियां हजार दुआ है ये हमारी मनाए ये त्योहार हर बार सलामत रहे सब का सुहाग !!
सुख-दुख में हम तुम साथ निभाए मेरी यही दुआ है कि हर जन्म में हम पति-पत्नी ही कहलाएं करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!!
पूजा की थाली, कुमकुम से भरी मांग पिया तू साथ है तो जिंदगी है आसान करवा चौथ की शुभकामनाएं!!
आज सही हूं दुल्हन सी मैं कब तू आएगा पिया अपने हाथों से पानी पिलाकर कब गले लगाएगा पिया!!
मेहंदी को लगाई हाथों में मांग में सिंदूर लगाया है पिया आजा पास मेरे देख चांद भी निकल आया है हैप्पी करवा चौथ !!
Next Story