लाइफ स्टाइल

Hair Style For Bridesmaid: ट्रेंडी हेयरस्टाइल से अपनी दोस्त की शादी में बिखेरें अपना जलवा, देखकर लोग करेंगे आपकी तारीफ

Sarita
18 Feb 2025 8:22 AM IST
Hair Style For Bridesmaid: ट्रेंडी हेयरस्टाइल से अपनी दोस्त की शादी में बिखेरें अपना जलवा, देखकर लोग करेंगे आपकी तारीफ
x
Hair Style For Bridesmaid: यदि आपकी सहेली की भी शादी होने वाली है, तो आपने भी अपनी खरीदारी पूरी कर ही ली होगी। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी हेयर स्टाइल दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप अपनी सहेली की शादी में बना सकती हैं। ये हेयर स्टाइल बनाना भी आसान है और उसे कैरी करने के बाद आपका लुक सबसे प्यारा दिखेगा।
बहुत सी लड़कियों को खुले बाल रखना पसंद नहीं होता है। ऐसे में आप इस तरह से मेसी चोटी भी बना सकती हैं। चोटी बनाकर चाहें तो उसमें एक्सेसरीज लगाएं। इसके अलावा आप अपनी चोटी बनाने के बाद दो जुल्फें आगे की साइड अवश्य निकालें, जो आपके चेहरे पर आएं।
गजरे से साथ स्लीक बन:
सिल्क की साड़ी पहन रहीं तो बालों में स्लीक बन बनाएं। स्लीक बन के साथ लुक काफी अच्छा लगता है। स्लीक बन के ऊपर जब आप मोगरे के फूलों का गजरा लगाएंगी, तो आपका लुक प्यारा दिखेगा। इस तरह के लुक शादी-विवाह में कमाल के लगते हैं। ध्यान रखें कि गजरा हमेशा स्लीक बन पर ही जचता है।
पफ के साथ बालों को रखें खुला:
यदि आपको मांगटीका लगाना है तो बालों में बीच की मांग निकालकर उसे अटैच करें। इसके साथ नीचे की साइड के बालों को आप चाहें को कर्ल कर सकती हैं। कर्ल किए हुए बाल ज्यादा घने लगते हैं और ये लुक को और खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं।
यदि आपको बालों को खुला रखना ही पसंद है तो इस लुक से टिप्स लेकर अपने बालों को सिंपल तरह से खुला ही रखें। खुले बाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे। ऐसे लुक के साथ चाहें तो आगे की साइड के थोड़े से बालों को पीछे लेजाकर क्लिप से अटैच करें।
परांदा वाली चोटी :
यदि आप पंजाबी लुक कैरी करना चाहती हैं तो रश्मि देसाई के जैसी हेयर स्टाइल बनाएं। इसके लिए आपको बस बालों में चोटी बनाकर उसमें परांदा लगाना है। परांदा यदि आपके आउटफिट के रंग के हिसाब से होगा, तो आपका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत लगेगा।
Next Story