- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair Spa At Home:...
लाइफ स्टाइल
Hair Spa At Home: बालों को बनाना चाहती हैं खूबसूरत और सिल्की, आजमाएं पार्लर जैसा हेयर स्पा
Sarita
22 Dec 2025 6:59 AM IST

x
Hair Spa At Home: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत के साथ बालों का भी सही तरीके से ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। बालों का सही तरीके से ख्याल ना रखा जाए तो, इसमें डैंडर्फ, गंदगी और मैल जमा हो जाता है इसके लिए बालों की सफाई समय पर करना बेहद जरूरी होता है। बालों को रंगत देने के लिए लोग महंगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते है लेकिन कई मायनों में यह सही नहीं होता है।
आज हम आपको पार्लर के खर्चों और महंगे प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल से बचाने के लिए घर पर ही हेयर स्पा करने का तरीका बता रहे है। यह तरीका बालों को खूबसूरत बनाने के साथ ही स्लिकी भी बना देती है।
घर पर इस तरीके से करें हेयर स्पा:
बालों को हेल्दी रखने के लिए घर पर ही आप हेयर स्पा कर सकते है। बालों को खूबसूरत बनाने के लिए अब पार्लर में पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। आप घर पर मौजूद चीजों की मदद से हेयर स्पा कर सकते है। इसे करने के लिए आज हम आपको आसान टिप्स के बारे में जानकारी दे रहे है।
घर पर हेयर स्पा करने के लिए सबसे पहले आप अपने बालों पर एक खास होममेड तेल लगाकर मसाज कर लें।
तेल बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में नारियल तेल और जैतून का तेल लें।
अब इसमें थोड़ा अरंडी का तेल मिक्स कर दें और इस तेल का इस्तेमाल करें।
इस तेल से आप अपने स्कैल्प और बालों की मसाज कर सकती हैं।
तेल से मसाज होने के बाद आप तेज गर्म पानी में एक साफ टॉवल भिगो दें।
अब उस टॉवल को थोड़ी देर के लिए अपने बालों पर लपेट कर रखें।
आप इस टॉवल को बालों पर कम से कम 20 से 50 मिनट तक रखें।
इसके बाद अपने बालों को सल्फेट फ्री या माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें।
बालों पर शैम्पू करने के बाद आप कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
कंडीशनर करने के बाद आप अपने बालों को टॉवल से पोंछकर सुखा ले।
इन बातों का ध्यान रखना ना भूलें
आप बालों पर स्पा का सही फायदा लेना चाहते है तो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। घर पर हेयर स्पा कर रह है तो आपको पहले ज्यादा तेज गर्म पानी से बचना चाहिए। वहीं पर बालों पर तेल लगाने के लिए पैच टेस्ट भी जरूर करना चाहिए। इन सारी टिप्स की मदद से आपके बाल स्मूथ और खूबसूरत बनते है।
TagsHair SpaHomeबालोंसिल्कीपार्लरहेयर स्पाHair SpaHairSilkySalonHair Spa जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





