- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair Care : बालों का...
लाइफ स्टाइल
Hair Care : बालों का झड़ना कम करने के लिए इन 3 तरीकों से करें प्याज का इस्तेमाल
Sarita
8 July 2025 2:26 PM IST

x
Hair Care : बालों संबंधित समस्याओं जैसे बालों का झड़ना, सफेद होना और रूसी को दूर करने के लिए आप प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं. प्याज में कई पोषक तत्व होते हैं. प्याज में फोलिक एसिड, सल्फर और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं. सल्फर बालों के टूटने और पतले होने को कम करने में मदद करता है. प्याज में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी होते हैं. ये स्कैल्प के संक्रमण को रोकने और बालों के समय से पहले सफेद होने से लड़ने में मदद करते हैं. नियमित रूप से इसका इस्तेमाल बालों की रूसी कम करने में मदद करता है. ये न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि बालों की कई समस्याओं का समाधान भी है. इसके लिए आपको प्यास का पेस्ट बनाकर या फिर इसके रस का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानें कैसे करें इस्तेमाल|
प्याज का रस हेयर मास्क – आप प्याज के रस और जैतून के तेल का इस्तेमाल करके हेयर मास्क बना सकते हैं. ये हेयर मास्क स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने, बालों के रोम को मजबूत करने और बालों के बढ़ने में मदद करता है. इसके लिए आपको 3 चम्मच प्याज का रस और 2 चम्मच जैतून के तेल की जरूरत होगी. इन दोनों को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें. इससे स्कैल्प पर मालिश करें. हेयर मास्क को 2 घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद शैम्पू से बाल धो लें|
प्याज का रस बालों को धोने के लिए – प्याज के रस का इस्तेमाल बाल धोने के लिए भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको प्याज के रस, लैवेंडर एशेंशियल ऑयल और नींबू के रस की जरूरत होगी. इन तीनों चीजों को अच्छे से मिलाएं. बालों को पानी से धोएं और इसके बाद इसे मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर लगाएं. इसे 30 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद शैम्पू से बाल धो लें|
प्याज के तेल का करें इस्तेमाल – प्याज के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए नारियल तेल के साथ प्याज के रस को मिलाएं. ये आपके बालों को पोषण देगा, सफेद होने से रोकेगा और बालों का पतला होना कम करेगा. इसके लिए 3 चम्मच प्याज का रस और 2 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं. एक पैन लें और इसमें नारियल का तेल और प्याज का रस डालें, दोनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें. मध्यम आंच पर, सामग्री को 3-5 मिनट तक पकने दें और फिर इसे ठंडा होने दें. मिश्रण के ठंडा होने के बाद, तेल निकालने के लिए एक छलनी का इस्तेमाल करें. इसके बाद अपने बालों और स्कैल्प पर तेल से मालिश करें. इसे लगभग 3 घंटे के लिए ऐसे ही लगा रहने दें. इसके बाद बालों को शैम्पू से धो लें|
TagsHair Careबालोंझड़नाकमप्याज Hair CareHairFallReduceOnion जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





