लाइफ स्टाइल

Hair Care Tips: गर्मियों में बालों को रखना है हेल्दी तो अपनाएं ये टिप्स

Sarita
18 May 2025 11:55 AM IST
Hair Care Tips: गर्मियों में बालों को रखना है हेल्दी तो अपनाएं ये टिप्स
x
Hair Care Tips: चिलचिलाती गर्मी में बालों की देखभाल में थोड़ी सी भी लापरवाही करने से यह टूटने-झड़ने लगते हैं. गर्मियों में बालों में ज्यादा गंदगी और पसीना जम जाता है. ऐसे में इन्हें साफ रखना जरूरी होता है. खासतौर पर जिन लोगों के बाल ऑयली हैं, उन्हें स्कैल्प को साफ रखने के लिए बालों को समय-समय पर धोना चाहिए|
बालों की देखभाल कैसे करें:
नियमित रूप से धोएं:
गर्मी के मौसम में बालों को हफ्ते में 2-3 बार धाना जरूरी होता है. पसीना और गंदगी बालों को चिपचिपा और बेजान बना सकती है. बालों को धोने से पसीना, गंदगी और तेल को हटाने में मदद मिलती है|
हाइड्रेटेड रहें:
गर्मी में शरीर में पानी की कमी बालों को रूखा और बेजान बना सकती है. इसलिए दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है. इसके अलावा बालों को हाइड्रेटेड रखने के लिए कंडीशनर और हेयर मास्क का भी उपयोग कर सकते हैं|
धूप से बचाव:
तपती धूप बालों को रूखा कर सकती है, जिससे बाल कमजोर हो जाते हैं. इसलिए बाहर निकलते समय टोपी या स्कार्फ पहनकर बालों को धूप से बचाएं|
हेयर स्टाइलिंग उपकरणों का कम इस्तेमाल:
हेयर स्ट्रेटनर, कर्लर और ड्रायर जैसे उपकरण बालों के लिए नुकसानदायक होते हैं. गर्मी के मौसम में इन उपकरणों का इस्तेमाल कम करें|
नेचुरल केयर:
बालों को स्वस्थ रखने के लिए एलोवेरा, नारियल तेल, दही और मेथी जैसे प्राकृतिक पदार्थों का उपयोग कर सकते हैं. यह बालों को पोषण और मजबूती प्रदान करते हैं|
धोने से पहले तेल लगाएं:
बेजान बालों को धोने से पहले नारियल तेल या किसी भी तेल से मसाज करें. एक घंटे के बाद बालों को धो लें. ड्राई बाल होने पर एक दिन पहले रात में तेल मालिश करना फायदेमंद होगा. अगले दिन शैम्पू करने से बालों को अच्छी नमी मिलेगी|
बालों को ट्रिम करवाएं:
बालों को हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से ट्रिम करवाना बेहतरीन विकल्प है. इससे दोमुंहे बालों के होने की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है|
अच्छे शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें:
हर मौसम में बालों की अच्छी हेल्थ के लिए कैमिकल फ्री शैम्पू और कंडीशनर का चुनाव करें. इससे बाल हाइड्रेटेड रहेंगे|
इन बातों का रखें ध्यान:
बालों को हेल्दी रखने के लिए उनकी ऑयलिंग करना जरूरी होता है. इससे बालों को भरपूर पोषण मिलता है.
बिना तेल लगाएं बालों को वॉश करने से बचें:
हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल कम से कम करें. बालों को मुलायम बनाने के लिए एलोवेरा जेल से बने लिव इन कंडीशनर का इस्तेमाल करना बेहतरीन विकल्प साबित होता है.
बालों में हेयर पैक का इस्तेमाल जरूर करें. इसके लिए बालों के टेक्सचर के अनुसार घर पर ही पैक बनाया जा सकता है. हफ्ते में कम से कम दो बार पैक का इस्तेमाल करना फायदेमंद होगा.
स्कैल्प को हमेशा साफ रखें. इससे बाल डैमेज नहीं होंगे. साथ ही बालों की अच्छी ग्रोथ होगी|
Next Story