- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair care: काले और घने...

x
Hair care: स्वामी रामदेव का कहना है कि नियमित रूप से सिर्फ 5 मिनट नाखूनों को रगड़ने वाली एक्सरसाइज को करने से बालों की ज्यादातर समस्याएं दूर हो जाएंगी। बाबा रामदेव का कहना है कि नाखूनों को आपस में रगड़ने जिसे बालयम आसन (Balayam) कहते हैं। इस योगाभ्यास से बाल काले, घने और चमकदार बनते हैं। इस योगाभ्यास को करने से बालों की अच्छी ग्रोथ होती है। जानिए नाखून रगड़ने से क्या फायदे मिलते हैं?
नाखूनों को रगड़ने के फायदे
बाल बनेंगे काले और घने- जो लोग रोजाना नाखूनों को रगड़ने वाला योगाभ्यास करते हैं उनके बालों के सफेद होने और टूटने की समस्या दूर हो जाएगी। इससे शरीर में डाइहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (Dihydrotestosterone) हार्मोन का लेवल कंट्रोल होता है। जिससे बालों की हेल्थ पर असर पड़ता है। इस योग को करने से बालों का झड़ना, बेजान होना कम हो जाता है। समय से पहले सफेद बाल, गंजापन और कई समस्याएं कम हो जाती हैं।
तनाव रहेगा दूर- नाखूनों को रगड़ने वाले योग को करने से तनाव कम होता है। इससे रिफ्लेक्सोलॉजी रिफ्लेक्स एरिया पर प्रेशर पड़ता है। इस योगाभ्यास को करने से स्ट्रेस और दर्द को दूर किया जा सकता है। इस योग को करने से मानसिक तनाव भी दूर होता है।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार- जब आप रोजाना नाखूनों रगड़ने वाली ये एक्सरसाइज करते हैं तो इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है। इससे बालों की जड़ों में भी ब्लड की सप्लाई बेहतर होती है। इससे दिमाग की तंत्रिका तंत्र में खून का संचार बेहतर बनता है और बालों की अच्छी ग्रोथ होती है।
बढ़ती हैं कॉर्टिकल कोशिकाएं- हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बालों का विकास के लिए कॉर्टिकल कोशिकाओं की जरूरत होती है। केराटिन नामक प्रोटीन से बनी ये कोशिकाएं बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए जरूरी हैं। जब आप नाखून आपस में रगड़ते हैं (Nail Rubbing) तो इससे शरीर में केराटिन बढ़ता है और कॉर्टिकल कोशिकाएं भी बढ़ती है। इससे बाल मजबूत बनते हैं।
TagsHair careकालेघनेबालआसानतरीका Hair careblackthickhaireasywayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





