लाइफ स्टाइल

Hair Care: बालों का झड़ना रोकने के लिए असरदार उपाय

Sarita
28 Nov 2025 8:11 AM IST
Hair Care: बालों का झड़ना रोकने के लिए असरदार उपाय
x
Hair Care: सर्दियां आते ही बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं। बालों के टूटने की समस्या भी बढ़ जाती है। इसके लिए लोग तरह तरह के शैंपू, हेयर मास्क, कंडीशनर और जेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप केमिकल वाली इन चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहते हैं तो इसके लिए भिंडी की सब्जी का ये असरदार घरेलू उपाय कर सकते हैं। जी हां एक बार भिंडी वाला पानी या फिर जेल बालों पर इस्तेमाल करके देखें। इससे बालों का झड़ना, टूटना और डलनेस कम हो जाएगी। कुछ ही दिनों में आपके बाल एकदम सॉफ्ट और स्मूद हो जाएंगे। भिंडी पोषक तत्वों का खजाना है। भिंडी में विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन-के होता है। जिससे बालों की समस्याएं दूर होती हैं। तो जान लें बालों पर भिंडी का पानी कैसे इस्तेमाल करना चाहिए?
भिंडी का पानी बालों पर कैसे लगाएं?
आपको इसके लिए भिंडी का पानी यानि भिंडी का जेल तैयार करना है। इस जेल को लगाने से केराटिन जैसा इफेक्ट आएगा। आपके बाल एकदम सॉफ्ट और सिल्की हो जाएंगे। भिंडी जेल बनाने के लिए आपको 8-10 भिंडी लेनी हैं और उनके डंठल हटाकर गोल शेप में सब्जी की तरह काट लें। पैन में 1 कप पानी डालकर गर्म करें। गर्म पानी में कटी हुई भिंडी ड़ाल दें।
भिंडी को 10 मिनट के लिए मीडियम फ्लेम पर उबालें। जब भिंडी और उससे निकलने वाला जेल ठंडा हो जाए तो मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें। अब इस घोल को मोटी छन्नी से छान लें।
अब भिंडी वाले घोल को फिर से किसी पैन में डालें और 1 चम्मच कॉर्नफ्लार पाउडर को 2 चम्मच पानी में घोल लें। कॉर्नफ्लार घोल को भिंडी वाले पानी में मिक्स कर लें और लो फ्लेम पर दोनों चीजों को हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं। इस मिक्स में 2 विटामिन ई वाले कैप्सूल डालें और करीब 2 चम्मच नारियल का तेल मिला लें। सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके घोल बना लें।
बालों पर कैसे लगाएं भिंडी जेल
इसे लगाने से पहले बालों को अच्छी तरह से वॉश करके हल्का सुखा लें। अब बालों को सेक्शन बनाकर भिंडी जेल को लंबाई में लगाते जाएं। अच्छी तरह से पूरे बालों पर अप्लाई कर दें और फिर करीब आधा घंटे या 45 मिनट बाद बालों को पानी से धो लें। अगर शैंपू नहीं किया है तो आप बालों को किसी माइल्ड शैंपू से भी धो सकते हैं। आपके बाल कुछ दिनों में ही स्मूद हो जाएंगे। भिंडी से बने हेयर मास्क और भिंडी वाले पानी का इस्तेमाल करने से आपके केराटिन और स्मूदनिंग कराने का खर्चा बच जाएगा। भिंडी नेचुरली बालों में केराटिन और स्मूदनिंग हेयर ट्रीटमेंट से भी अच्छा असर दिखाएगी।
Next Story