- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Hair Care: बालों की...
लाइफ स्टाइल
Hair Care: बालों की सेहत के लिए जरूरी है सही कंघी का चुनाव
Sarita
15 Feb 2025 7:58 AM IST

x
Hair Care: अपने बाल बहुत प्यारे होते हैं जिन्हें ख़ूबसूरत और चमकदार बनाए रखने के लिए महिलाएं तरह-तरह के हेयर स्पा, पैक, मास्क, ऑयल, शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आपको बता दें कि इनसे भी ज्यादा जरूर चीज हैं आपकी कंघी या ब्रश जिसका इस्तेमाल आप बाल बनाने के लिए करते हैं। कंघी बालों को सुलझाने के साथ ही स्कैल्प को हेल्दी रखने का भी काम करती है। अगर आप गलत तरीके से अपने बालों में ब्रश करते हैं, तो बालों को काफी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आपको अपने बालों के अनुसार किस प्रकार की कंघी का उपयोग करना चाहिए, ताकि आपके बालों को कम नुकसान पहुंचे। आइये जानते हैं इसके बारे में-
बड़े ब्रिसल्स वाली कंघी
अगर आपके बाल घने हैं तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि आपके बालों के लिए कौन-सी कंघी सही होगी। जिन महिलाओं के बाल घने होते हैं उन्हें चौड़े और बड़े ब्रिसल्स वाली कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि चौड़े और बड़े ब्रिसल्स वाली कंघी स्कैल्प तक आसानी से पहुंच जाती है। जिससे घने बालों को सुलझाने में आसानी होती है।
वेंटेड ब्रश
यह हर तरह के बालों के लिए उपयुक्त है। यह पैडल और राउंड दोनों शेप में उपलब्ध है। इस ब्रश से बालों में कंघी करते हुए सरलता से सुखाए जा सकते हैं। इससे बालों का टेक्स्चर अच्छा करने में मदद मिलती है। बालों को घना दिखाने के लिए यह ब्रश उपयुक्त है।
नायलॉन ब्रिसल्स वाली कंघी
कर्ली बालों की केयर करना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि इन्हें सुलझाने के लिए खासी मशक्कत करनी पडती है। कर्ली बाल ज्यादातर ड्राई ही होते हैं, जिस कारण ये उलझते काफी ज्यादा हैं। ऐसे बालों के लिए नायलॉन के चौड़े ब्रिसल्स वाली कंघी का इस्तेमाल कर सकते हैं। चौड़े ब्रिसल्स की मदद से आपके बाल कम टूटेंगे, जिससे बालों को नुकसान कम होगा।
स्ट्रेट बालों में कंघी करना बहुत आसान होता है। यदि आपके बाल लंबे हैं, तो इन्हें कई सेक्शन में बांट ले। दरअसल, लंबे बालों के सिरे कमजोर और अधिक ड्राई होते हैं। इसके कारण बाल डैमेज होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे बालों में ब्रश करने से पहले सीरम या हल्के तेल का इस्तेमाल करें। इसके बाद पैडल ब्रश से बालों को सुलझाएं।
TagsHair CareबालोंसेहतकंघीचुनावHair CareHairHealthCombChoiceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





