- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Guntur Idli Recipe: इस...

x
Guntur Idli Recipe: इस इडली में गुंटूर मिर्च से तैयार मसालों को इडली में लपेटा जाता है। आइए जानते हैं इसकी खास रेसिपी-
घर पर गुंटूर मसाला कैसे करें तैयार:
घर पर आसानी से इसे बना सकते हैं। गुंटूर मसाला बनाने के लिए लाल मिर्च, चना दाल, अरहर दाल और उड़द दाल की ज़रूरत है। सामग्रियों को साबुत धनिया, मूंगफली के दाने, तिल, काली मिर्च, हींग, जीरा और इमली के साथ भून लें। बारीक पीसकर पाउडर बना लें। इस सूखे मसाले को एक बार में भरकर स्टोर कर लें।
गुंटूर इडली कैसे बनाएं:
आंध्रा स्टाइल गुंटूर इडली तैयार करने के लिए सबसे पहले प्लेन राइस लें। अब इसे पानी में भिगोकर रात भर के लिए छोड़ दें। उड़द की दाल को भी पानी में भिगोकर रख दें। ध्यान रखें कि अगर आप 1 कप चावल ले रहे हैं, तो इसमें आधा कप उड़द दाल को पानी में भिलाएं। इसके बाद सुबह उठकर इससे पानी निकालकर दोनों का बैटर तैयार करके मिक्स कक लें। आप चाहे तो सूजी का भी बैटर तैयार कर सकते हैं। इडली स्टैंड की मदद से इडली तैयार कर लें।
इडली बनाने का झनझनट नहीं चाहिए, तो मार्केट से प्लेन इडली ले आएं। इसके बाद इस इडली को घी में अच्छे से फ्राई कर लें। इसके बाद इसपर गुंटूर पाउडर छिड़ दें। कुछ देर के लिए इसे ढककर पकाएं और फिर गैस बंद कर लें। लीजिए आपका स्वादिष्ट चटपटा गुंटूर इडली तैयार है। अब आप इसे अपने पसंदीदा चटनी, सॉस के साथ सर्व करें।
गुंटूर इडली को कैसे सर्व किया जाता है:
गुंटूर इडली जायके और मसालों से भरपूर होती है। इसे आप सादे दही, छाछ, रायता जैसे ठंडे खाद्य पदार्थों के साथ खा सकते हैं। आप चाहे तो इसे खाली भी खा सकते हैं, यह काफी चटपटा और स्वादिष्ट होता है। कुछ लोगों को गुंटूर इडली केचप के साथ काफी अच्छा लगता है। गुंटूर इडली को परोसने का पारंपरिक तरीका बताएं, तो इसे नारियल की चटनी के साथ सर्व किया जाता है।
गुंटूर इडली को तैयार करना बहुत ही आसान है। आप इसे सामान्य इडली के साथ भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास गुंटूर मिर्च होना बहुत ही जरूरी है। इस मिर्च को आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
TagsGuntur Idliचटपटीस्वादिष्टइडलीGuntur Idlispicydeliciousidliजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





