- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Gulkand Kheer:गर्मियों...
लाइफ स्टाइल
Gulkand Kheer:गर्मियों में स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखना है जरूरी, ये डिश आपको खुश कर देगी
Sarita
13 Jun 2025 8:57 AM IST

x
Gulkand Kheer: ये सेहत के लिए ही फायदेमंद नहीं होता है बल्कि बहुत टेस्टी भी होता है। गुलकंद का इस्तेमाल करके इसकी खीर बना सकते हैं। इसे बनाना आसान होता है। बच्चे हों या बड़े सभी को इसका जायका पसंद आता है जो उनके सिर चढ़कर बोलता है। आप किसी भी खास अवसर पर इस खीर को बना सकते हैं। वैसे गर्मियों में यह स्वीट डिश एक तरह से मनचाहे उपहार की जैसे है, जिसे पाकर दिल खुश हो जाता है।
सामग्री (Ingredients)
चावल
दूध
इलायची
गुलकंद
ड्राई फ्रूट (बादाम, पिस्ता)
पान के पत्ते
विधि (Recipe)
- सबसे पहले फुल क्रीम दूध उबाल लें। जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें।
- इसे अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसमें पके हुए चावल डालें। इन्हें आधे घंटे के लिए लगातार पकाएं।
- गुलकंद का मिश्रण तैयार करें। बादाम और पिस्ता जैसे सूखे मेवों को काट लें। अब इन्हें दूध में डालें। इसे 5 मिनट के लिए पकाएं।
- इसके बाद एक अलग बाउल में गुलकंद, ठंडा दूध और कटे हुए पान के पत्ते डालें। इसे अच्छे से मिला लें।
- खीर के मिश्रण को आंच से उतार लें। गुलकंद मिश्रण को इस खीर में मिलाएं। इसमें इलायची पाउडर डालें।
- इसे अच्छे से पका लें। इसे 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। इस खीर को कुछ देर के लिए ठंडा होने दें। इसके बाद इसे परोसें।
Next Story





