लाइफ स्टाइल

Green Moong Idli:नाश्ते के लिए तैयार करें हरी मूंग दाल से बनी स्वादिष्ट इडली

Sarita
1 Feb 2026 10:03 AM IST
Green Moong Idli:नाश्ते के लिए तैयार करें हरी मूंग दाल से बनी स्वादिष्ट इडली
x
Green Moong Idli: अगर आपको भी नाश्ते में इडली खाना पसंद है और आप चावल और उड़द दाल से हटकर कोई नया फ्लेवर ट्राई करना चाहते हैं तो आप हरी मूंग का इस्तेमाल करके इडली बना सकते हैं. खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या लंबी तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती है. आसानी से तैयार होने वाली ये इडली ब्रेकफास्ट के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है|
इडली बनाने के लिए सामग्री:
साबुत हरी मूंग- 1 कप
सूजी- आधा कप
दही- आधा कप
हरी मिर्च- 1
अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
नमक- स्वादानुसार
बेकिंग सोडा- 1 छोटा चम्मच
तेल- जरूरत के अनुसार
पानी- जरूरत के अनुसार
इडली को कैसे तैयार करें:इडली बनाने के लिए सबसे पहले आप हरी मूंग को अच्छे से धोकर 5-6 घंटे या रात भर के लिए पानी में भिगो दें.
अब आप हरी मूंग को मिक्सी जार में डाल दें. इसमें आप हरी मिर्च, अदरक और थोड़ा पानी डालकर स्मूद पेस्ट बना लें.
अब इस पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकाल लें. इसमें सूजी, दही और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें. पानी डालकर इडली का घोल तैयार कर लें. बैटर को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिला लें. अब इडली स्टीमर में पानी डालकर ढककर गर्म करें. इडली सांचे में थोड़ा सा तेल लगाएं और बैटर डाल दें. इसे आप 15 मिनट तक भाप में पका लें.
ठंडा होने पर आप इडली को सांचे से निकाल लें.
तैयार इडली को नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ गरमा-गरम सर्व करें|
Next Story