लाइफ स्टाइल

सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है हरा सेब, जानिए इसके फायदे

Tara Tandi
6 Jan 2022 4:17 AM GMT
सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है हरा सेब, जानिए इसके फायदे
x
फल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते है। हरे सेब कम ही लोग खाते हैं। जबकि हरे सेब लाल सेब से कई मामलों में ज्यादा बेहतर साबित होते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। फल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते है। हरे सेब कम ही लोग खाते हैं। जबकि हरे सेब लाल सेब से कई मामलों में ज्यादा बेहतर साबित होते हैं। हरे सेब में फाइबर ज्यादा होता है और ये विटामिन सी से भी भरा होता है। यही कारण है कि ये आपकी सेहत को दुरुस्त रखने में ज्यादा फायदेमंद है। साथ ही ये आपकी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर करने में कारगर है।

हरे सेब खाने के फायदे:
हरा सेब फाइबर से भरा होता है क्योंकि इसमें वसा, चीनी और सोडियम की मात्रा बेहद कम होती है। हरे सेब मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने का काम करता है जिससे वेट लॉस होता है।
हरे सेब में शरीर को डिटॉक्स करने का गुण होता है। एंटीऑक्सीडेंट किडनी को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे किडनी की सूजन को कम करने में भी फायदेमंद होती है।
हरे सेब के रस यदि आप रोज पीते हैं या खाते हैं तो ये आपके अस्थमा के खतरे को 23% तक कम कर सकता है। ये एलर्जी से भी बचाता है क्योंकि इसमें विटामिन सी बहुत होता है और ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
विटामिन और मिनिरल्स से भरा हरा सेब पीरियड्स की दिक्कतों को भी दूर करता है। हैवी ब्लीडिंग की दिक्कते दूर होती हैं। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड को थक्का बनाने में मदद करते हैं।
हरे सेब में एंटीऑक्सिडेंट, जैसे विटामिन ए, विटामिन सी और फिनोल प्रचुर मात्रा में होता है और ये सभी चीजें एंटी एजिग के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसे खाने से आप समय से पहले बूढ़े नहीं होंगे।


Next Story